JMM को एक और झटका! झामुमो के 2 और नेता भी थामेंगे BJP का दामन, बोले- जहां चंपई सोरेन वहीं हम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रांची 30 अगस्त 2024। झामुमो को फिर से बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बाद झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सानंद आचार्य और सरायकेला के जिला परिषद के अध्यक्ष सोना राम बोदरा ने भी झामुमो से इस्तीफा दे दिया है।

झामुमो के 2 और नेताओं ने दिया इस्तीफा
बताया जा रहा है कि दोनों ने अपना इस्तीफा पत्र झामुमो के सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष डॉ शिवेंदु महतो को भेज दिया है और आज ही दोनों चंपई सोरेन के साथ ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। वहीं, बता दें कि चंपई सोरेन ने 28 अगस्त को दिल्ली से लौटकर झामुमो के प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। चंपई सोरेन की जगह रामदास सोरेन को मंत्री बनाया गया है।

चंपई के BJP में आने की सूचना से भाजपाइयों में खुशी की लहर
बता दें कि सोनाराम बोदरा झामुमो के तेज तर्रार नेताओं में से एक हैं। सोनाराम बोदरा ने बताया कि वर्ष 2000 से वे राजनीति से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि चंपई ने उन्हें राजनीति सिखाई है। उनका कहना है कि जब चंपई झामुमो को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, तो वो भी अपने गुरु के साथ ही जाएंगे। उनके साथ क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी निभाएंगे। वहीं, चंपई के भाजपा में आने की सूचना से भाजपाइयों में खुशी की लहर है क्योंकि चंपई सोरेन लगातार सरायकेला विधानसभा से झामुमो के टिकट पर जीत हासिल कर रहे हैं। चंपई यहां से 6 बार अपनी जीत दर्ज करा चुके हैं। अब वे भाजपा में आने वाले हैं तो ऐसे में सरायकेला विधानसभा सीट अब भाजपा की झोली में जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मिले अजीत डोभाल, जारी द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर की चर्चा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 30 अगस्त 2024। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच जारी द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। डोभाल बृहस्पतिवार को श्रीलंका पहुंचे थे ताकि वे ‘कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव’ […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार