श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मिले अजीत डोभाल, जारी द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर की चर्चा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 अगस्त 2024। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने शुक्रवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच जारी द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। डोभाल बृहस्पतिवार को श्रीलंका पहुंचे थे ताकि वे ‘कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव’ में शामिल हो सकें। श्रीलंका के राष्ट्रपति के मीडिया प्रभाग (पीएमडी) ने बताया कि डोभाल ने राष्ट्रपति सचिवालय में राष्ट्रपति विक्रमसिंघे से मुलाकात की और श्रीलंका और भारत के बीच आर्थिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। इस बैठक में राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार सागला रत्नायके भी मौजूद थे।

‘कोलंबो सुरक्षा कॉन्क्लेव’ एक मंच है, जहां भारत, श्रीलंका, मालदीव, और मॉरीशस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एक साथ आते हैं। बांग्लादेश और सेशेल्स इस कॉन्क्लेव में पर्यवेक्षक का दर्जा रखते हैं। इस कॉन्क्लेव में समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद की रोकथाम और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होती है। इसके माध्यम से भारत हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक चिंताओं को साझा करता है।

Leave a Reply

Next Post

जिला न्यायपालिका पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, पीएम मोदी ने किया टिकट और सिक्कों का अनावरण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 31 अगस्त 2024। भारत के सर्वोच्च न्यायालय का जिला न्यायपालिका का छह सत्रों वाला दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार से शुरू हुआ। इसके उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने टिकट और सिक्के का अनावरण किया। पीएम मोदी […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग