‘ओमिक्रॉन’ ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली के बाद केरल में भी चार नए मामले, देश में कुल 161 मरीज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2021। देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक यह कुल 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं। वहीं,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज चार और नए संक्रमितों के मिलने से मरीज की कुल संख्या 26 हो गई, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 15, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल मामले 161 हो गए हैं। वहीं, इससे पहले राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना के 107  केस दर्ज किए गए थे जो कि छह महीने बाद किसी भी एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले  हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना के मामले में तेजी देखी गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यहां रविवार को 902 मामले सामने आए थे।

केरल में भी ‘ओमिक्रॉन’ के चार नए मामले

दिल्ली के बाद केरल में भी ‘ओमिक्रॉन’ के चार नए मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या 15 हो गई है।

दिल्ली में ओमिक्रॉन के चार और नए मामले

दिल्ली में ओमिक्रॉन के चार और नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। आज मिले चारों नए मरीज मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं।  दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन 26 मरीजों में से 12 को छुट्टी दे दी गई है और 12 का इलाज चल रहा है। वहीं देश में अब कुल 161 मामले हो गए हैं। अन्य राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित मिले हैं। तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, गुजरात में 9, केरल में 15, उत्तर प्रदेश में दो, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में एक-एक व्यक्ति में ओमिक्रॉन मिला है।

कोरोना से बड़ी राहत, कल की तुलना में 50 फीसदी मौतें कम

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी सोमवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,563 नए मामले सामने आए हैं। वहीं आज 132 लोगों की मौत हुई जो कि कल की तुलना में 50 फीसदी कम है। बता दें कि रविवार को 264 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 8,077 लोग स्वस्थ भी हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या 82,267 हो गई है जो कि 572 दिनों बाद सबसे कम है।

Leave a Reply

Next Post

अभियान : छह करोड़ ग्रामीण युवाओं को कुशल बनाएगी सरकार, इन्फोसिस से किया करार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 दिसंबर 2021। सरकार देश के 10-22 वर्ष के करीब 6 करोड़ ग्रामीण युवाओं को डिजिटल प्रशिक्षण देकर कुशल बनाने की तैयारी में है। इसके लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ने अग्रणी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस से करार किया है। एक बयान में […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग