दिल्ली में ठंड-प्रदूषण का डबल अटैक: घने कोहरे से थमी रफ्तार, IGI एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; AQI 400 पार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2025। राजधानी में स्थानीय कारकों के कारण अधिक प्रदूषण बढ़ रहा है। हवा की गति धीमी होने के कारण लगातार 5वें दिन भी हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शनिवार सुबह की शुरुआत धुंध और कोहरे की मोटी परत से हुई। साथ ही स्मॉग की घनी चादर भी दिखाई दी। इस कारण कई इलाकों में दृश्यता भी बेहद कम रही। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस के मरीजों को परेशानी हुई।दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, शनिवार सुबह राजधानी का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 376 दर्ज किया गया है। यह हवा की बेहद खराब श्रेणी है। कई इलाकों में एक्यूआई 400 पार दर्ज किया गया है।

दिल्ली के कई इलाकों में 400 पार एक्यूआई
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुबह सात बजे को आंकड़ों के अनुसार, राजधानी दिल्ली के अलीपुर में एक्यूआई 362, आनंद विहार में एक्यूआई 428, अशोक विहार में 412, आया नगर में 298, बवाना में 365, बुराड़ी में 381, चांदनी चौक इलाके में 410 एक्यूआई दर्ज किया गया है। वहीं, डीटीयू में 411, द्वारका सेक्टर 8 इलाके में 409, आईजीआई एयरपोर्ट टी3 इलाके में 321, आईटीओ में 433, जहांगीरपुरी में 425, लोधी रोड 336, मुंडका 416, नजफगढ़ में 301, पंजाबी बाग में 415, रोहिणी 415, विवेक विहार 430, सोनिया विहार 392, आरकेपुरम 405, वजीरपुर में 420 दर्ज किया गया है।

घना कोहरा, सड़कों और हवाई यातायात पर असर
दिल्ली में शनिवार को सुबह के समय घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। जबकि 21 व 22 दिसंबर को कोहरे का यलो अलर्ट है। कोहरे से अभी चार दिन राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह व रात के समय नमी का स्तर अधिक होने के कारण कोहरा देखने को मिल रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। दृश्यता भी काफी घट गई। जिससे सड़कों पर वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हवाई यातायात पर भी इसका काफी असर देखने को मिल रहा है।

आईजीआई एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे पर लो विजिबिलिटी संबंधी प्रक्रियाएं वर्तमान में चल रही हैं। सभी उड़ानें सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फ्लाइट से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए अपनी संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

Leave a Reply

Next Post

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 बनेगा देश के आर्थिक पुनर्जागरण का नया अध्याय, भारत के विकास को मजबूत करने का मार्ग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 दिसंबर 2025। भारत एक ऐसे ऐतिहासिक क्षण के द्वार पर खड़ा है, जो केवल एक खेल उपलब्धि से कहीं बड़ा है। वर्ष 2030 में होने वाले ऐतिहासिक शताब्दी संस्करण के कॉमनवेल्थ गेम्स ऐसे समय में आयोजित होने जा रहे हैं, जब भारत […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण