बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

 इस्लामाबाद, 26 नवंबर 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आतंकियों को मार गिराया है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, 20 नवंबर से अब तक चार अलग-अलग जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर ये अभियान चलाए गए। इस दौरान कई आतंकी ठिकानों को भी निशाना बनाया गया।

आईएसपीआर के अनुसार, सबसे पहले नुश्की जिले में एक आतंकी ठिकाने पर सुरक्षाबलों ने छापा मारा। इस दौरान दोनों तरफ से काफी देर तक गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने आठ आतंकियों को मार गिराया। मौके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए।

21 नवंबर को सेवी जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद इलाके में कार्रवाई शुरू की गई। मुठभेड़ के दौरान दो आतंकी मारे गए। सेना का कहना है कि यह अभियान खुफिया जानकारी मिलने के बाद चलाया गया था।

22 और 23 नवंबर को पंजगुर और केच जिलों में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियान चलाए। इस दौरान आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया और दो आतंकी मारे गए। इस तरह चार दिनों के भीतर चार जिलों में हुई कार्रवाई में कुल 12 आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया है।

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि मारे गए सभी आतंकी भारत समर्थित संगठन ‘फितना-अल-हिंदुस्तान’ से जुड़े थे। हालांकि, ISPR ने अपने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। पाकिस्तान सरकार ने पिछले साल बलूचिस्तान में सक्रिय कई आतंकी संगठनों को इसी नाम से संबोधित करना शुरू किया था। उसका आरोप है कि ये संगठन भारत के इशारे पर आतंकी गतिविधियां चलाते हैं।

पाकिस्तान के इन आरोपों पर भारत पहले भी कड़ी आपत्ति जता चुका है। जून में संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान के इस रवैये की आलोचना की थी। भारत ने कहा था कि अपने ही देश में सक्रिय संगठनों को ‘फितना-अल-हिंदुस्तान’ नाम देना धार्मिक शब्दावली की आड़ में सरकारी स्तर पर फैलाया जा रहा दुष्प्रचार और भ्रामक जानकारी है।

Leave a Reply

Next Post

ट्रंप के प्रस्ताव को किम जोंग उन ने किया नजरअंदाज

शेयर करेऔर ज्यादा परमाणु हथियार बनाने की खाई कसम इंडिया रिपोर्टर लाइव सियोल, 26 नवंबर 2026। उत्तर कोरिया के तानाशाह नेता किम जोंग उन ने साफ कर दिया है कि उनका देश परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ाने से पीछे नहीं हटेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात की पेशकश के […]

You May Like

सीएम योगी बोले: संविधान के नाम पर भ्रम फैलाने वालों से रहें सतर्क....|....शरीर में रहती है कमजोरी और थकान....|....महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास....|....अमेरिका में थैक्सगिविंग पर तूफान का साया....|....ट्रंप के प्रस्ताव को किम जोंग उन ने किया नजरअंदाज....|....बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन....|....एक मंच, दो कपूर और बेमिसाल चार्म, खुशी-कशिका के अंदाज ने जीता दिल....|....सपनों को मिलेगी नई उड़ान, वित्तम ने शुरू की पांच स्कॉलरशिप की अनूठी पहल....|....पेंड्रावन जलाशय के विनाश का खतरा, किसानों का विरोध और डेम सेफ्टी बोर्ड की आपत्तियों को दरकिनार करके दी गई खनन की अनुमति....|....खरीदी की अवधि घटाकर और धीमी रफ्तार से अन्नदाताओं के हक पर डाका डाल रही है सरकार - कांग्रेस