तीन की मौत के बाद पीओके में बढ़ा लोगों का गुस्सा, पाकिस्तान के सभी एंट्री पॉइंट बंद करने की धमकी दी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जिनेवा 01 अक्टूबर 2025। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में इन दिनों उबाल है और विरोध प्रदर्शन के दौरान तीन प्रदर्शनकारियों की मौत से लोगों का गुस्सा और भड़क गया है। पीओके का विरोध प्रदर्शन इस कदर व्यापक हो गया है कि विदेशों में बसे पीओके के लोग भी प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी (यूकेपीएनपी) के अध्यक्ष शौकत अली कश्मीरी ने स्विट्जरलैंड में न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में कहा कि यह विरोध प्रदर्शन लोगों की बुनियादी जरूरतों को लेकर है। उन्होंने कहा कि पीओके के लोग बीते दो वर्षों से अपने बुनियादी अधिकारों के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

बुनियादी जरूरतों के लिए प्रदर्शन कर रहे लोग
शौकत अली कश्मीरी ने कहा कि ‘जॉइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले लोग बीते दो वर्षों से आंदोलन कर रहे हैं। यह आंदोलन बुनियादी जरूरतों को लेकर है। बीते 77 वर्षों से पीओके के लोगों को बुनियादी अधिकारों और जरूरतों से दूर रखा गया। पहले राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने मंच से विरोध प्रदर्शन कर रहीं थीं। फिर सभी राजनीतिक पार्टियों और आम लोगों ने मिलकर एक जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी का गठन किया। बीते दो वर्षों से ये कमेटी ही आंदोलन का नेतृत्व कर रही है।’

यूनाइटेड कश्मीर पीपल्स नेशनल पार्टी के अध्यक्ष ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की सरकार को कठपुतली सरकार बताया और आरोप लगाया कि ये कठपुतली सरकार लोगों की वैध और सही मांगों को भी पूरा करने में नाकाम रही। लोग बिजली की किल्लत, बेरोजगारी और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन कठपुतली सरकार उनकी जायज मांगों को भी पूरा नहीं कर पा रही है। 

पीओके के नेताओं ने दी बंद की धमकी
यूकेपीएनपी के नेताओं ने धमकी दी कि आने वाले समय में आंदोलन और तेज होगा क्योंकि लोग अब सोशल मीडिया के जरिए जुड़े हुए हैं। यूकेपीएनपी के नेता शौकत अली कश्मीरी ने धमकी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो पूरे पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में बंद रहेगा और पाकिस्तान जाने वाले सभी एंट्री पॉइंट बंद कर दिए जाएंगे। यूकेपीएनपी के विदेश मामलों के प्रमुख जमील मकसूद ने सेना पर मासूम लोगों पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया और कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों को निशाना बनाया गया। पीओके में विरोध प्रदर्शन के दौरान मंगलवार को हालात बिगड़ गए और सुरक्षाकर्मियों ने लोगों की भीड़ पर गोलियां चला दीं, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 22 से ज्यादा अन्य घायल हुए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

जीई एयरोस्पेस ने HAL को सौंपी इंजन की चौथी यूनिट, LCA मार्क-1ए लड़ाकू विमानों में होगा इस्तेमाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 अक्टूबर 2025। अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) एयरोस्पेस ने मंगलवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को जीई-एफ404-आईएन20 इंजन की चौथी यूनिट सौंप दी है। यह आपूर्ति 2021 में किए गए ऑर्डर के तहत की गई है। यह इंजन लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) […]

You May Like

फिलीपींस में समंदर के बीच नाव बनी आग का गोला....|....खाली सरकारी इमारतों में बनेंगे छात्रावास....|....जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन....|....एमपी में यात्री परिवहन का नया विजन....|....हादसे के बाद बिस्तर पर जिंदगी, सीएम ने फोन पर जाना पीड़ित का हाल....|....विरोध के बीच टली एसईसीएल जनसुनवाई फिर 25 सितंबर को....|....छत्तीसगढ़ को मिली 10,783 करोड़ रुपये की तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं की मंजूरी....|....चैंपियंस लीग: विश्वकप के हीरो ने लगाई हैट्रिक, पीएसजी जीती....|....सांसद निधि के उपयोग में भाजपा सांसद फिसड्डी, जनता के विकास का पैसा पड़ा है अटका: कांग्रेस....|....एआई मिशन के नाम पर युवाओं को सपना नहीं, रोजगार का ठोस रोडमैप चाहिए - कांग्रेस