लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने एक्सप्रेस-वे का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता का जायजा लिया

indiareporterlive
शेयर करे

रायपुर, 19 मई 2020। लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज रायपुर रेलवे स्टेशन से केन्द्री के मध्य बने एक्सप्रेस-वे का औचक निरीक्षण कर निर्माण-सुधार कार्यो की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने तेलीबांधा स्थित आर.ई. वॉल निर्माण का निरीक्षण किया और एक्सप्रेस-वे में अन्य फ्लाई ओव्हरों में चल रहे सुधार कार्य के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा की।

उन्होंने एक्सप्रेस-वे निर्माण से सम्बद्ध छत्तीसगढ़ सड़क विकास निगम (सी.जी.आर.डी.सी.) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता के लिए अनिवार्य रूप से जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए और सुधार कार्य जल्द पूरी करें, ताकि इसका लाभ जनता को शीघ्र मिले सके। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव सह सीजीआरडीसी के प्रबंध संचालक सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं महाप्रबंधक एस.के. कोरी सहित अन्य विभागीय अधिकार एवं अनुबंधक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

क्या सुहाना खान ने पहनी मां गौरी की 13 साल पुरानी ड्रेस, वायरल हो रही है फोटो

शेयर करेसुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। सुहाना के फैन्स के कई इंस्टाग्राम अकाउंट्स बने हैं जिसमें उनकी फोटोज शेयर की जाती हैं। अब इसी बीच सुहाना की एक फोटो सामने आई है, लेकिन उस […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस