नौकर ने होटल व्यवसायी पर चाकू से किया जानलेवा हमला

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर : राजधानी में एक बार फिर चाकूबाजी हुई है. खमतराई थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर में होटल व्यवसायी सवाई जोशी पर उसी के नौकर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है और अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपी महाबीर उर्फ आशीष के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसकी उसकी तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात का है. होटल व्यवसायी सवाई जोशी और की उसके नौकर महावीर उर्फ आशीष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ गया कि नौकर ने मालिक पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद नौकर होटल से फरार हो गया.

घायल अवस्था में सवाई जोशी रात भर कमरे में ही खून से लथपथ पड़ा रह गया. सुबह जब बड़े भाई राम स्वरूप जोशी ने उसे कमरे में घायल हालत में देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया. जहां इलाज जारी है.

खमतराई पुलिस ने आरोपी महावीर उर्फ आशीष के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. वहीं फरार आरोपी नौकर की तलाश में जुट गई है.

Leave a Reply

Next Post

त्योहार में चलेगा स्पेशल ट्रेन, मुबंई सीएसटीएम-शालीमार-मुबंई सीएसटीएम के मध्य दौड़ेगी साप्ताहिक सुपर फास्ट ट्रेन

शेयर करेरायपुर: रेल प्रशासन दीपावली और छठ पूजा के त्यौहारों के दिनों में ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को कम करने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मुबंई सीएसटीएम एवं शालीमार के मध्य साप्ताहिक सुपर फास्ट सुविधा स्पेशल ट्रेन 3 फेरों के लिए चलाने का निर्णय लिया […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'