दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की तैयारी शुरू

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 15 मार्च 2021। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कचांदुर भिलाई, दुर्ग को शासन द्वारा अधिग्रहित किए जाने के संबंध में प्रारंभिक चर्चा हुई। बैठक में यह तय किया गया कि चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कचांदुर भिलाई, दुर्ग का शासन द्वारा अधिग्रहण किए जाने के लिए जरूरी समस्त पहलूओं-पक्षों के विस्तृत विश्लेषण और आंकलन के लिए संबंधित विभागों और विषय-विशेषज्ञों की अलग-अलग उप समिति बनायी जाएगी। यह समिति 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेंगे। इसके आधार पर चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के अधिग्रहण की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, आवास एवं पर्यावरण सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग श्रीमती रेणु जी पिल्ले, प्रमुख सचिव वाणिज्य एवं उद्योग मनोज कुमार पिंगुआ, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव राजस्व सुश्री रीता शांडिल्य, सचिव लोक निर्माण विभाग सिद्धार्थ कोमल परदेशी, सचिव नगरीय प्रशासन एवं वित्त श्रीमती अलरमेल मंगई डी., विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा सी.आर. प्रसन्न्ना, संचालक संस्थागत वित्त प्रभात मलिक, संचालक चिकित्सा शिक्षा आर.के. सिंह, रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी और कॉपरेटिव सोसायटी हिमशिखर गुप्ता और कलेक्टर दुर्ग सर्वेश्वर दयाल भूरे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मेरा हेलिकॉप्टर खराब हुआ, लेकिन इसे साजिश नहीं बताऊंगा : अमित शाह

शेयर करेममता की चोट पर गृह मंत्री अमित शाह का तंज इंडिया रिपोर्टर लाइव कोलकाता/गुवाहाटी 15 मार्च 2021।गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल और असम के दो दिन के दौरे पर हैं। सोमवार को पहले उन्होंने बंगाल से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। रानीबंद में उन्होंने कहा कि आज […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल