रिजिजू बोले- भाजपा के बिना नहीं बनेगी कोई सरकार, मणिपुर में आग में घी डालने का काम करती रही कांग्रेस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

आइजोल 03 नवंबर 2023। केंद्रीय मंत्री और मिजोरम में भाजपा के चुनाव प्रभारी किरेन रिजिजू ने कहा है कि पूर्वोत्तर में केवल मिजोरम में भाजपा की सरकार नहीं है। इस बार मिजोरम की बारी है। भाजपा के बिना इस बार सरकार बनना मुश्किल है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, मणिपर में आग में घी डालने का काम कांग्रेस लगातार करती आई है। पिछले साठ वर्षों में कांग्रेस ने मणिपुर और पूर्वोत्तर को जलाकर रख दिया। इसे ठीक करने का काम भाजपा कर रही है। अमर उजाला से बातचीत में रिजिजू ने कहा, मिजोरम के राजनीतिक इतिहास में यह बहुत ही अलग चुनाव होने वाला है। चुनाव के बाद एक नया दौर शुरू होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में हमने भले ही कम सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन बहुत अच्छे उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसलिए इस चुनाव में अच्छे नतीजे आएंगे। उन्होंने कहा, मिजोरम की अंतरराज्यीय सीमा समस्या का समाधान भी भाजपा ही कर सकती है। साथ ही म्यांमार और बांग्लादेश के साथ सुरक्षा की समस्या है। इन सबका समाधान भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही होगा।

जोरमथांगा को जवाब देंगे
रिजिजू बोले, भाजपा को केंद्र में एमएनएफ के समर्थन पर सीएम जोरमथांगा ने कुछ बात कही है। वे ऐसी बात कहते रहते हैं तो हम जवाब देंगे। मिजो वोटों के मामले का भी जवाब देंगे। ये सारा कांग्रेस का किया धरा है। उन्होंने कहा, लोकसभा में पूर्वोत्तर में कुछ सीटों पर एनडीए के सहयोगी दलों को हम समर्थन करेंगे और बाकी पर भाजपा खुद लड़ेगी।

Leave a Reply

Next Post

मणिपुर के मोरेह में सुरक्षा बलों का उग्रवादियों के खिलाफ अभियान, असम राइफल्स के 200 जवान बुलाए गए

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इंफाल 03 नवंबर 2023। हिंसाग्रस्त मणिपुर के मोरेह शहर में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों, विशेष रूप से म्यांमार के घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके बाद असम राइफल्स के कम से कम 200 जवानों को मोरेह में एयरलिफ्ट किया गया […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए