यूक्रेन में जंग के बीच काबुल में घर-घर छापेमारी क्यों कर रहा है तालिबान, कई लोग गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

काबुल 03 मार्च 2022। दुनिया की नजर इन दिनों यूक्रेन पर है, जिस पर व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर रूसी सेना ने हमला बोल दिया है। लेकिन इस बीच अफगानिस्तान में तालिबान एक नई कार्रवाई करने में जुटा है। रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में तालिबान घर-घर छापेमारी कर रहा है। तालिबान ने लोगों से हथियार छीन लिए हैं और अपने पास जमा कर लिए हैं। रविवार को तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि इस छापेमारी में दर्जनों किडनैपर, तस्कर और अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। इस ऑपरेशन को सफल बताते हुए मुजाहिद ने कहा कि छापेमारी का यह लक्ष्य था कि काबुल और आसपास के राज्यों से हथियारों को एकत्र किया जा सके। 

तालिबान के नेता ने कहा कि इस छापेमारी में 60,000 से ज्यादा कारतूस, 13 सैन्य वाहन, 13 टन बारूद, बड़ी संख्या में रॉकेट लॉन्चर और ग्रेनेड बरामद किए गए। तालिबान ने कहा कि इस छापेमारी के बाद 9 किडनैपर, 6 आईएस आतंकी और 53 चारों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा अगवा किए गए दो लोगों को भी रिहा कराया गया है। भले ही तालिबान का कहना है कि ये छापेमारियां न्याय व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई हैं, लेकिन नागरिक इसकी निंदा भी कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि तालिबान ने इस छापेमारी के दौरान लोगों की पिटाई की है। रेड के दौरान उनका उत्पीड़न किया गया है।

काबुल के एक मजदूर की पत्नी ने द वॉशिंगटन पोस्ट से बातचीत में कहा कि बंदूकों से लैस आधा दर्जन तालिबानी उसके घर में घुस आए थे। उसने कहा, ‘तालिबानी लड़ाके घर में रखे चाकुओं को लेकर चले गए। देर तक तलाशी की और तमाम सामान को इधर-उधर फेंक कर चले गए।’ महिला ने कहा कि तालिबानी कह रहे थे कि हमें पता है कि तुम लोगों के पुरानी सत्ता में बैठे लोगों से संपर्क थे। लेकिन मेरे पति ने तो कभी भी सरकार के लिए काम नहीं किया। महिला ने कहा कि तालिबान के लड़ाकों को घर में कुछ नहीं मिला तो उन्होंने मेरे बेटे को ही पीटना शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Next Post

UP Election 2022: ट्रैक्टर-बिस्तर लेकर पहुंच जाना... राकेश टिकैत को काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बागपत 03 मार्च 2022। किसान नेता राकेश टिकैत ने उत्तर प्रदेश चुनाव में छठे चरण की वोटिंग के बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने चुनाव के बाद मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताई है। टिकैत ने किसानों और यूपी के लोगों से अपील की है […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर