बुलढाणा में दो बसों की टक्कर, छह की मौत; ट्रैफिक पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगा युवक ने दी जान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 29 जुलाई 2023। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शनिवार तड़के दो निजी बसों के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में दो महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 21 अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के मलकापुर शहर में एक फ्लाईओवर पर देर रात करीब 2.30 बजे हुई।

कैसे हुआ हादसा?
अधिकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुई बसों में से एक अमरनाथ यात्रा के बाद हिंगोली जा रही थी, जबकि दूसरी निजी बस नासिक की ओर जा रही थी। बस ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान दूसरी बस सामने से आ गई और टक्कर हो गई।

सड़क पर यातायात बाधित
अधिकारी ने बताया कि दो महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है और 21 घायल हो गए। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो गया।

व्यक्ति ने की आत्महत्या, ट्रैफिक पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
इस बीच ठाणे शहर के 24 वर्षीय एक व्यक्ति की शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़े जाने के कुछ दिनों बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान  मनीष उत्तेकर के रूप में हुई है। मनीष ने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट साझा किया, जिसमें ट्रैफिक पुलिस द्वारा उत्पीड़न का दावा किया गया था। हालांकि, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने इस आरोप से इनकार किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि शहर के वागले एस्टेट इलाके में रहने वाले उत्तेकर ने शुक्रवार दोपहर को अपने घर में फांसी लगा ली। वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। वे चाहते थे कि ट्रैफिक पुलिस नशे में गाड़ी चलाने के मामले में उनके खिलाफ नरमी बरते। वरना इससे उसका भविष्य बर्बाद हो जाएगा। पुलिस के अनुसार, उत्तेकर ने सुसाइड नोट में शहर की कोपरी यातायात इकाई के पुष्पक और सुधाकर को दोषी ठहराया है। डीसीपी ने कहा कि कोपरी यूनिट में पुष्पक और सुधाकर नाम का कोई कर्मचारी नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

गांदरबल में बादल फटने से घरों को नुकसान, इलाके में जलभराव, प्रभावितों को दूसरी जगह भेजा गया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव श्रीनगर 29 जुलाई 2023। जम्मू-कश्मीर में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। गांदरबल के कंगन तहसील में बादल फटने से कई आवासीय घरों और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा एक धार्मिक स्थल को भी कुछ क्षति पहुंची है। एसडीएम ने बताया कि […]

You May Like

एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान