भारतीय नौसेना दिवस: भव्य आयोजन में 15 युद्धपोत और 40 से अधिक विमान होंगे शामिल; राष्ट्रपति होंगी मुख्य मेहमान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पुरी (ओडिशा) 04 दिसंबर 2024। आज नौसेना दिवस है और ओडिशा का पुरी शहर इस खास दिन के लिए पूरी तरह से तैयार है। शहर को सुंदर तरीके से सजाया गया है, और बुधवार को महामहिम की उपस्थिति में यहां एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। भारतीय नौसेना आज पुरी के ब्लू फ्लैग बीच पर एक भव्य ऑपरेशनल डेमोंस्ट्रेशन आयोजित करेगी, जो नौसेना दिवस समारोह का हिस्सा है। नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी, और भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी कार्यक्रम की मेज़बानी करेंगे। यह डेमोंस्ट्रेशन भारतीय नौसेना की क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा और भारत के समुद्री हितों की रक्षा में उसकी प्रतिबद्धता को उजागर करेगा। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए पुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति बुधवार को पुरी पहुंचेंगी, जहां वे भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना करने के बाद लगभग 3:55 बजे पुरी के ब्लू फ्लैग बीच के लिए रवाना होंगी। यहां वे नौसेना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

साहस और वीरता को दिखाता है यह दिन
नौसेना दिवस 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना द्वारा किए गए साहसी अभियानों की याद दिलाता है। 4 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी नौसेना को भारी नुकसान पहुंचाने के बाद कराची में आग लग गई थी। यह दिन उन नौसैनिकों और अधिकारियों की वीरता और साहस को सलाम करने का अवसर है, जिन्होंने इस ऑपरेशन में भाग लिया।

अद्भूत नजारे का गवाह बनेंगे पुरी निवासी
समारोह में भारतीय नौसेना के विमान, समुद्री जहाज, हेलीकॉप्टर, सबमरीन और वैसल ओडिशा स्थित पुरी के ‘ब्लू फ्लैग बीच’ पर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते दिखाई देंगे। इस समारोह में भारतीय नौसेना के 15 युद्धपोत और 40 से अधिक विमान हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही नौसैनिक पनडुब्बियां और मरीन कमांडो भी समारोह में नेवी की क्षमताओं को दिखाएंगे। नौसेना दिवस समारोह का समापन पूर्वी नौसैना कमान के बैंड द्वारा किया जाएगा। पारंपरिक बीटिंग रिट्रीट समारोह भी आयोजित किया जाएगा। कंटिन्यूटी ड्रिल और उसके बाद ड्रोन और लेजर शो नौसेना दिवस समारोह का एक महत्वपूर्ण आकर्षण होगा।

Leave a Reply

Next Post

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के लिए इसरो के मिशन की उल्टी गिनती, श्रीहरिकोटा से आज लॉन्च होगा प्रोबा-3 मिशन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 दिसंबर 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वाणिज्यिक मिशन के लिए मंगलवार से 25 घंटे की उलटी गिनती जारी है। इस मिशन के तहत इसरो 4 दिसंबर यानी आज यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करेगा। […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर