ब्लू ओरिजिन कैप्सूल से छह लोगों ने की अंतरिक्ष की सैर, गोपी थोटाकुरा बने पहले भारतीय पर्यटक

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वॉशिंगटन 20 मई 2024। भारतीय मूल के पायलट गोपी थोटाकुरा समेत छह लोगों ने रविवार को अंतरिक्ष की सैर की है। इनमें अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुने गए 90 वर्षीय एड ड्विट भी शामिल थे, जिन्होंने आखिरकार 60 साल बाद अंतरिक्ष की उड़ान भरी। अमेरिकी वायुसेना में कैप्टन रहे एड ड्विट का अंतरिक्ष यात्री के रूप में 1961 में तत्कालीन राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने चुनाव किया था, लेकिन किसी कारण से वह 1963 में अमेरिकी उड़ान में नहीं जा सके थे। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट और कैप्सूल (एनएस-25) ने सभी छह अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अमेरिका के पश्चिमी टेक्सास से स्थानीय समय के अनुसार रविवार सुबह 9.36 बजे उड़ान भरी। अंतरिक्ष यात्रियों में गोपी थोटाकुरा और एड ड्विट के अलावा उद्यमी मेसन एंजेल, फ्रांसीसी शराब कंपनी मोंट-ब्लैंक के संस्थापक सिल्वेन चिरोन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर और उद्यमी केनेथ एल हेस और सेवानिवृत्त लेखाकार कैरोल स्कॉलर शामिल थे।

कंपनी ने बताया कि कैप्सूल करीब 10 मिनट तक अंतरिक्ष में रहा और उसके बाद सुरक्षित जमीन पर उतर आया। सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह से सुरक्षित और स्वस्थ हैं। इस उड़ान के साथ ही ड्विट सबसे अधिक उम्र के अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। इससे पहले सबसे बुजुर्ग अंतरिक्ष यात्री होने का रिकॉर्ड स्टार ट्रेक अभिनेता विलियम शैटनर के नाम था, जो 2021 में अंतरिक्ष में गए थे। ड्विट शैटनर से करीब दो महीने बड़े हैं।

आवाज की गति से तीन गुना थी रफ्तार
मिशन के दौरान अंतरिक्ष यान ने आवाज की गति से तीन गुना से अधिक या 2,000 मील प्रति घंटे से अधिक की गति से उड़ान भरी। रॉकेट ने कैप्सूल को पृथ्वी की सतह से करीब 100 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में धकेला। यह वह क्षेत्र है जिसके बाद बाहरी अंतरिक्ष शुरू हो जाता है। उड़ान के दौरान यात्रियों ने कुछ मिनटों के लिए भारहीनता का अनुभव किया। केबिन की खिड़कियों से उन्होंने पृथ्वी का अद्भुत नजारा भी देखा।

जानें कौन हैं गोपीचंद थोटाकुरा 
आंध्र प्रदेश में जन्मे गोपीचंद थोटाकुरा ने अंतरिक्ष की यात्रा कर इतिहास रच दिया है। वह 1984 में भारतीय सेना के विंग कमांडर राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष पर्यटक और दूसरे भारतीय बन गए हैं।  गोपी एक पायलट और एविएटर हैं। गोपी अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जेट पायलट के रूप में काम कर चुके हैं। आंध्र प्रदेश में जन्मे थोटाकुरा एम्ब्री-रिडल एरोनॉटिकल यूनिवर्सिटी से स्नातक हैं।

Leave a Reply

Next Post

मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे भारतीय खिलाड़ी; सचिन, सूर्यकुमार ने डाला वोट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 20 मई 2024। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में आठ राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। जिन राज्यों में मतदान हो रहा है उसमें महाराष्ट्र की 13 सीटें […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|.... खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे