हैदराबाद के चारमीनार के पास भीषण आग; बच्चों समेत 17 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 18 मई 2025। तेलंगाना में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। यहां एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 17 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया।

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौके पर पहुंचे
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 6.30 बजे एक फोन आया। इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान कई लोग बेहोश पाए गए। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटनास्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने बताया कि आग दुर्घटना में 17 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया
घटनास्थल पर मौजूद एआईएमआईएम के एक विधायक ने मीडिया को बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सीएमओ की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि घायलों को तुरंत अस्पतालों में भेजने और उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

पाक गोलाबारी की आड़ में घुसपैठ की कोशिश; LoC पर फिर अलर्ट मोड में सुरक्षाबल; पुंछ में सर्च ऑपरेशन जारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 18 मई 2025। पुंछ जिले की मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे सावजियां सेक्टर के छंबर किनारी क्षेत्र में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। यह कार्रवाई उस समय शुरू की गई जब क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियां […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही