इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर, 04 सितंबर 2026। इंदौर के राऊ क्षेत्र में एक महिला का शव हौज में मिला है। पुलिस को हत्या की आशंका है और पूछताछ के लिए पति और जेठानी को हिरासत में लिया गया है। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। राऊ क्षेत्र के नेहरू नगर से पुलिस को एक महिला, वंदना कुशवाह का शव हौज में पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण ही पति और जेठानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

वंदना का उपेंद्र से 11 अगस्त को ही प्रेम विवाह हुआ था। उपेंद्र नशा भी करता है, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। आस-पड़ोसियों ने बताया कि वंदना और उपेंद्र के झगड़ने की आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद जब उपेंद्र घर से बाहर निकला, तो उसकी शर्ट पर खून के दाग थे। रहवासियों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वंदना हौज में पड़ी थी, बाहर निकाल कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज करेगी। फिलहाल पति और जेठानी से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता चला है कि प्रेम विवाह के लिए वंदना के परिवार के लोग भी राजी नहीं थे।

Leave a Reply

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग