‘पब्लिक से पैसा जुटाएगी कांग्रेस’, देशभर में 18 दिसंबर से शुरू करेगी क्राउडफंडिंग अभियान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान शुरू करने जा रही है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 18 दिसंबर को इस अभियान की शुरुआत करेंगे। भाजपा ने इस अभियान को लेकर विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह “सार्वजनिक धन को हड़पने और गांधी परिवार को समृद्ध करने का एक और प्रयास” है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी 28 दिसंबर को अपने 138वें स्थापना दिवस से पहले इस अभियान के माध्यम से लोगों से 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना राशि चंदे के रूप में देने की अपील करेगी। कांग्रेस सूत्रों ने कहा कि पार्टी धन की तंगी से जूझ रही है और “भाजपा की चुनाव मशीनरी” से लड़ने के लिए पैसे की कमी का सामना कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा अधिकांश चुनावी बांड हासिल कर रही है, क्योंकि यह योजना सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में बनाई गई है।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘कांग्रेस को चंदा एकत्र करने के अपने ऑनलाइन अभियान ‘डोनेट फॉर देश’ की शुरुआत की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह पहल 1920-21 में महात्मा गांधी के ऐतिहासिक ‘तिलक स्वराज कोष’ से प्रेरित है और इसका उद्देश्य संसाधनों के समान वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत का निर्माण करने के लिए पार्टी को सशक्त बनाना है।” उन्होंने कहा, ‘‘हम लोगों को उस इतिहास को स्वीकारते हुए अंशदान करने के लिए आमंत्रित करते हैं, जो बेहतर भारत के लिए पार्टी की स्थायी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

वेणुगोपाल के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी और सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान को लेकर जागरुकता बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह अभियान मुख्य रूप से पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक ऑनलाइन रहेगा, जिसके बाद हम जमीनी अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जायेंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे।”

भाजपा ने साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आरोप लगाया कि जिन्होंने 60 वर्षों तक भारत को लूटा, वे अब उसी देश से चंदा मांग रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने उस भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान हटाने के लिए ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान शुरू किया है, जो एक बार फिर उसके राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के पास से भारी मात्रा में नकदी की जब्ती के बाद सामने आया है।

Leave a Reply

Next Post

नियमित शारीरिक संबंध के लिए हाईकोर्ट पहुंचा पति...कहा- 'केवल वीकेंड पर ही मिलती है पत्नी'

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 दिसंबर 2023। सूरत के एक फैमिली कोर्ट में पति ने अपने हक के लिए न्यायलय से गुहार लगाई। पति ने  कोर्ट से अपील की है कि वो उसकी पत्नी को उसके पास आकर रहने का आदेश दें। बता  दें कि पति ने […]

You May Like

5 लाख पौधों से बदलेगी गड़चिरोली की तस्वीर....|....प्राग की गलियों में मिला सेज़ल शर्मा को सुकून का खजाना....|....रेवती महुरकर की रफ्तार से चौंका बॉलीवुड....|....शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत