9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लुधियाना 05 जून 2026। पंजाब के औद्योगिक शहर लुधियाना से एक बेहद ही हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां अलग-अलग इलाकों से 9 लड़कियों के अचानक गायब होने के मामले का पंजाब राज्य महिला आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों पर प्रमुखता से चल रही इन खबरों को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग की माननीय चेयरपर्सन ने कानून की विशेष धाराओं के तहत खुद सुओ-मोटो नोटिस जारी कर दिया है। आयोग के इस कड़े रुख के बाद अब लुधियाना पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया है। पंजाब राज्य महिला आयोग ने दोटूक शब्दों में कहा है कि पंजाब के भीतर महिलाओं और बेटियों के मान-सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। 9 लड़कियों के इस तरह गायब होने के मामले को आयोग ने अत्यंत गंभीर और चिंताजनक माना है। चेयरपर्सन के कड़े आदेशों के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों को बकायदा लिखित निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आयोग ने साफ कहा है कि इस बेहद संवेदनशील मामले की जांच किसी जूनियर मुलाजिम से करवाने के बजाय तुरंत किसी सीनियर अधिकारी को सौंपी जाए।

इसके साथ ही, गायब हुई लड़कियों की तलाश में अब तक क्या कदम उठाए गए हैं और पुलिस ने इस पर क्या एक्शन लिया है, इसकी पूरी विस्तृत रिपोर्ट आगामी 8 जून 2026 तक हर हाल में आयोग की आधिकारिक ईमेल पर भेजने के हुक्म दिए गए हैं। आयोग के इस तीखे तेवर से साफ है कि अब लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।

Leave a Reply

Next Post

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जून 2026। उत्तराखंड में ज्योतिर्मठ के पास शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर पैनी गांव के पास एक टेम्पो ट्रैवलर पलट गई, जिससे 44 वर्षीय महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल