पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालों पर दर्ज होगा देशद्रोह का केस, अबतक सात गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 28 अक्टूबर 2021। टी-20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान 24 अक्तूबर को हुए मैच में पाकिस्तान की जीत और भारत की हार पर खुशियां मनाने और पाकिस्तान समर्थित नारे लगाने के आरोप में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच जिलों से सात लोगों को गिरफ्तार किया है और चार को हिरासत में लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उक्त मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। भारत पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को टी-20 मैच हुआ था, जिसमें भारत को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद यूपी समेत देश के कई हिस्सों में कुछ लोगों ने पटाखे फोड़कर और नारे लगाकर पाक की जीत पर खुशियां मनाई थीं।

बरेली, बदायूं, सीतापुर और आगरा में दर्ज हुए थे मुकदमे

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक बदायूं का रहने वाला है। 24 अक्तूबर को उसने फेसबुक पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट कर और पाकिस्तान के झंडे की फोटो लगाकर जश्न मनाया था। वहीं बरेली के दो लोगों पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में अपने व्हाट्सएप पर स्टेटस डाला और शिकायतकर्ता के साथ गाली गलौज की। सीतापुर में भी पाकिस्तान के समर्थन में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाने पर एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। 

वहीं एक अन्य आरोपी बरेली के इज्जतनगर थानाक्षेत्र का है। आरोप है कि उसने अपने व्हाट्सएप के स्टेटस पर पाकिस्तानी खिलाड़ी का समर्थन किया और भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में अपशब्द लिखा। वहीं आगरा के जगदीशपुर थाने में दर्ज मुकदमे में आरोप है कि भारत की हार पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई और देश विरोधी नारे लगाए गए।

Leave a Reply

Next Post

प्रस्ताव : अब देशभर की राशन दुकानों पर भी मिलेंगे छोटे सिलिंडर, डीलरों को मुद्रा लोन भी मिलेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 28 अक्टूबर 2021। देशभर की उचित मूल्य दुकानों पर अब छोटे एलपीजी सिलेंडर भी मिलेंगे। साथ ही सरकार ने इन दुकानों पर वित्तीय सेवाएं देने और पूंजी बढ़ाने के लिए अपने डीलरों को मुद्रा लोन देने का प्रस्ताव भी रखा है। देश में […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण