सेना प्रमुख पांच दिवसीय दौरे पर नेपाल पहुंचे, पीएम ओली से की मुलाकात, मानद जनरल रैंक से सम्मानित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 नवंबर 2024। भारत के थल सेना सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली से सिंह दरबार में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। नेपाल सेना के एक बयान के अनुसार जनरल द्विवेदी ने शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय में रक्षा मंत्री मनवीर राय के साथ भी शिष्टाचार भेंट की। प्रधानमंत्री सचिवालय के अनुसार इस अवसर पर ओली ने नेपाल और भारत के बीच एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान करने की परंपरा जारी रहने पर प्रसन्नता व्यक्त की।  भारतीय सेना प्रमुख को बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में नेपाल सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया।

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जनरल द्विवेदी अपने नेपाली समकक्ष सिगडेल के निमंत्रण पर पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को नेपाल पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को जनरल द्विवेदी ने अपने नेपाली समकक्ष जनरल अशोक कुमार सिगडेल से मुलाकात की और आपसी हितों से जुड़े मामलों पर चर्चा की। ओली ने दोनों देशों के बीच सहयोग एवं संबंधों को और अधिक विस्तारित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। जनरल द्विवेदी ने कहा कि वह नेपाल सेना के मानद जनरल बनकर गौरवान्वित और भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं तथा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वह द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

इससे पहले बृहस्पतिवार को जनरल द्विवेदी ने अपने नेपाली समकक्ष जनरल अशोक कुमार सिगडेल से मुलाकात की और आपसी हितों से जुड़े मामलों पर चर्चा की। भारतीय सेना प्रमुख को बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल द्वारा राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में नेपाल सेना के जनरल की मानद रैंक से सम्मानित किया गया। पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जनरल द्विवेदी अपने नेपाली समकक्ष सिगडेल के निमंत्रण पर पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर बुधवार को नेपाल पहुंचे थे।  

Leave a Reply

Next Post

पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा में कोई नेता विपक्ष नहीं होगा; महायुति ने 80% सीटें जीत रचा इतिहास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 24 नवंबर 2024। महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने 80 फीसदी सीटें जीतकर इतिहास रच दिया, तो भाजपा ने 132 सीटें जीतकर अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी अपने दम पर बहुमत से सिर्फ 13 सीटें कम है। […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार