पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा में कोई नेता विपक्ष नहीं होगा; महायुति ने 80% सीटें जीत रचा इतिहास

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 24 नवंबर 2024। महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने 80 फीसदी सीटें जीतकर इतिहास रच दिया, तो भाजपा ने 132 सीटें जीतकर अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। पार्टी अपने दम पर बहुमत से सिर्फ 13 सीटें कम है। सहयोगी शिवसेना की 57, एनसीपी (अजीत) की 41 व तीन छोटे सहयोगियों की चार सीटाें के साथ महायुति ने 288 में से 234 सीटों पर बंपर जीत हासिल की है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी (एमवीए) को झटका लगा, वह सिर्फ 50 सीटों पर सिमट गया।

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के सात महीने में ही खेला हो गया

शरद पवार, उद्धव ठाकरे जैसे दिग्गजों को पटखनी देकर महायुति ने सात माह पहले आम चुनाव में मिली हार का बदला ले लिया। कांग्रेस के कई बड़े मोहरे धराशाई हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, बाला साहेब थोराट जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेता अपनी सीट तक नहीं बचा पाए। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के दो बेटों में एक धीरज देशमुख को हार का सामना करना पड़ा, जबकि अमित कड़े मुकाबले में जीते। उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे भी कड़े संघर्ष में ही जीत पाए। उद्धव की शिवसेना जिसने पिछली बार 16 सीटें अकेले मुंबई में जीती थीं, वह पूरे प्रदेश में वह 20 पर ही सिमट गई। शरद पवार 2019 की तरह किंगमेकर बनने का ख्वाब देख रहे थे, जो बिखर गया। दिवंगत एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी का बेटा जीशान व राज ठाकरे का बेटा अमित भी चुनाव हार गए।

अब भाजपा का बनेगा मुख्यमंत्री

महायुति में भाजपा का सबसे अच्छा स्ट्राइक रेट है। 149 सीटों पर मैदान में उतरी भाजपा ने 132 सीटें जीती हैं। ऐसे में इस बार उसका मुख्यमंत्री बनना तय है। पर पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी यह अभी तय नहीं है।

शिंदे सेना पर मुहर

शिवसेना को 2019 के चुनाव में 56 सीटें मिली थीं। बंटवारे के बाद पहले चुनाव में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने अपने दम पर 57 सीटें जीत लीं।असली और नकली शिवसेना की लड़ाई हालांकि सुप्रीम कोर्ट में है, पर महाराष्ट्र की जनता ने तो फैसला सुना दिया।उद्धव ठाकरे फिर वहीं खड़े दिख रहे हैं, जहां वह पार्टी के दोफाड़ होने पर पहुंच गए थे।

अजीत हीरो साबित

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार हीरो साबित हुए। उन्होंने न केवल चाचा शरद पवार को सीटों के मामले में बहुत पीछे छोड़ दिया, बल्कि विरासत भी पा ली।लोकसभा चुनाव में 3.60% मत पाकर एक सीट जीतने वाले अजीत गुट ने अब 9% मत हासिल किए। वहीं, शरद पवार की एनसीपी ने 86 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से सिर्फ 10 विजयी हुए।

शरद पवार की राजनीतिक कॅरिअर की सबसे बड़ी हार

84 साल की उम्र में शरद पवार राजनीति की सबसे बड़ी शिकस्त खा गए। हालत इतनी खराब रही कि उनकी पार्टी को मिली सीटें अन्य के खाते में गई सीटों के करीब पहुंच गईं। एनसीपी (शरद पवार) को 10 और अन्य के खाते में 08 सीटें रहीं। वहीं, अजीत गुट ने राज्य में सिर्फ 59 सीटों पर प्रत्याशी उतारे और 41 पर जीत हासिल की।

नेता प्रतिपक्ष पद के लायक विधायक भी नहीं…

एमवीए की हालत इतनी खराब है कि इसके घटक दलों में से कोई भी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर दावा नहीं कर सकता। नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के पास कम से कम 29 विधायक होना चाहिए। इस बार विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के पास सिर्फ 20 विधायक हैं।

विकासवाद जीता, धोखेबाजों को मिली हार : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की जीत हुई है। झूठ और धोखे की करारी हार हुई है। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र के लोगों ने नकारात्मक राजनीति और परिवारवाद को पराजित किया है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को कहा, हम एक और ऐतिहासिक महाविजय का उत्सव मनाने के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। महाराष्ट्र में झूठ, फरेब और विभाजनकारी ताकतें हारी हैं। नकारात्मक राजनीति की हार हुई है। आज महाराष्ट्र ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत किया है।

पीएम ने कहा, हम विकास और विरासत साथ लेकर चलते हैं। मोदी ने कहा, वह महाराष्ट्र के मतदाताओं, युवाओं, माताओं व किसानों को नमन करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, वह झारखंड की जनता के सामने भी नतमस्तक हैं। भाजपा राज्य के विकास के लिए उत्साह के साथ काम करेगी।

Leave a Reply

Next Post

संसद सत्र से पहले केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सदन में जोरदार हंगामे के आसार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 नवंबर 2024। सोमवार से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत होने वाली है, उससे पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक का उद्देश्य संसद के शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए पार्टियों के बीच सहमति […]

You May Like

'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम....|....पश्चिम एशिया संकट: भारत में LPG आपूर्ति पर असर, चेन्नई-मुंबई-बंगलूरू के होटलों का काम पड़ा ठप; एक्शन में सरकार