IPL 2022: आईपीएल की 10वों टीमों की नजर इन 3 स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर, ऑक्शन में होगा जमकर द्वंद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 फरवरी 2022। क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के काफी करीब है. जी हां इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन की शुरुआत कल से हो रही है. इस दौरान सभी टीमें अपने चहेते खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल करने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगी. आईपीएल इतिहास में अबतक देखा गया है कि ऑलराउंडरों खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा है. दरअसल ये खिलाड़ी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और अपनी उम्दा क्षेत्ररक्षण से टीम को सभी क्षेत्रों में लाभ पहुंचाने में माहिर होते हैं. ऐसे में इस बार भी नीलामी प्रक्रिया में सभी टीमों की नजर कुछ स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी. ऐसे में बात करें इस बार किन तीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल करने के लिए सभी टीमों के जमकर टक्कर देखी जा सकती है।

मिचेल मार्श : ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस बार आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलवाने में 30 वर्षीय धाकड़ ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श का प्रमुख योगदान रहा. T20 वर्ल्ड कप में मार्श के उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए इस बार सभी टीमें उनके उपर अपनी नजर गड़ाए रहेंगी. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के पास आईपीएल में भी खेलने का अनुभव प्राप्त है. उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 21 मैच खेलते हुए 15 पारियों में 17.3 की एवरेज से 225 रन बनाए हैं. इसके अलावा गेंदबाजी के दौरान उन्होंने इतने ही मुकाबलों की 19 पारियों में 21.0 की एवरेज से 20 सफलता प्राप्त की है.

जेसन होल्डर : दूसरे ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में सभी फ्रेंचाइजी की नजर 30 वर्षीय पूर्व कैरेबियन ऑलराउंडर जेसन होल्डर के उपर टिकी रहेगी. होल्डर ने बीते सीजन अपनी टीम एसआरएच के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली थी. इसके अलावा उन्होंने अपनी उम्दा गेंदबाजी से भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया था.

बात करें उनके आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 26 मैच खेलते हुए 16 पारियों में 14.5 की एवरेज से 189 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्होंने इतने ही मुकाबलों की 26 पारियों में 22.4 की एवरेज से 35 सफलता प्राप्त की है. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 52 रन खर्च कर चार विकेट है।

शार्दुल ठाकुर : हार्दिक पांड्या के बाद मौजूदा समय में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर में किसी खिलाड़ी ने लोगों को सर्वाधिक प्रभावित किया है तो वह 30 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ही हैं. उन्होंने देश के लिए अबतक 50 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 82 विकेट चटकाए हैं. यही नहीं उन्होंने इतने मुकाबलों ही मुकाबलों में 500 से अधिक रन भी बनाए हैं. आईपीएल में घरेलू खिलाड़ियों की सभी फ्रेंचाइजी की बीच जबरदस्त मांग रहती है. उपर से अगर वह खिलाड़ी ऑलराउंडर हो तो वह सोने पर सुहागा है. ठाकुर ने आईपीएल में अबतक 61 मैच खेलते हुए 60 पारियों में 27.9 की एवरेज से 67 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा बल्लेबाजी के दौरान उन्हें अबतक अपना कुछ खास जलवा दिखाने का मौका नहीं मिला है।

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक हिजाब विवाद : सीएम के साथ मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों की आज अहम बैठक, हालात पर होगा मंथन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेंगलुरू 11 फरवरी 2022। कर्नाटक में शुरू हुआ हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आज इस मुद्दे पर एक हाई-लेवल मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में सभी मंत्री और राज्य के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री […]

You May Like

लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर....|....दार्जिलिंग में गूंजा संथाल समाज का इतिहास, राष्ट्रपति बोलीं- प्रकृति-विकास का संतुलन बनाए रखें....|....'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी