पर्दे पर फिर गूँजेगा वी. शांताराम का स्वर्णिम युग

Indiareporter Live
शेयर करे

सिद्धांत चतुर्वेदी बनेंगे वी. शांताराम

(अनिल बेदाग)

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 01 दिसंबर 2025। भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण अध्याय फिर जीवित होने जा रहा है। बहुचर्चित निर्देशक व दूरदर्शी फिल्मकार वी. शांताराम के जीवन पर आधारित भव्य बायोपिक की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी उनके किरदार को पर्दे पर जीवंत करेंगे। मेकर्स द्वारा जारी पहले पोस्टर ने दर्शकों के बीच भारी उत्साह पैदा कर दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने कहा कि वी. शांताराम की भूमिका निभाना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है और यह अनुभव उन्हें भीतर तक बदल गया है। निर्देशक अभिजीत शिरीष देशपांडे के अनुसार, शांताराम साहब की प्रयोगधर्मी सोच और सिनेमा के प्रति जुनून ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की बुनियाद को आकार दिया। निर्माता सुभाष काले और सरिता अश्विन वर्दे का मानना है कि यह फिल्म शांताराम की विरासत को नए दौर तक पहुँचाने का ईमानदार प्रयास है, और सिद्धांत चतुर्वेदी इसके लिए सबसे उपयुक्त चेहरा हैं।

राजकमल एंटरटेनमेंट, कैमरा टेक फिल्म्स और रोअरिंग रिवर्स प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित ‘वी. शांताराम’ मूक फिल्मों से रंगीन युग तक की उनकी असाधारण यात्रा को प्रस्तुत करेगी — जहाँ एक कलाकार की नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की आत्मा की कहानी दर्ज है।

Leave a Reply

Next Post

पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम 10 दिसंबर को खुलेगा

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 07 दिसंबर 2025। पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (“कंपनी”) इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के संबंध में बुधवार, 10 दिसंबर, 2025 को अपना बोली/प्रस्ताव खोलेगी। 9,200 मिलियन रुपये (920 करोड़) तक के कुल ऑफर आकार में 7,700 मिलियन रुपये (₹770 करोड़) […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक