संजय राउत को फिर झटका, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 22 अगस्त तक बढ़ाई

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 8 अगस्त 2022 । शिवसेना सांसद संजय राउत को सोमवार को भी कोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायालय ने उनकी हिरासत को 22 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। खास बात है कि पात्रा चॉल मामले में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे राउत को बीते रविवार को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने तीसरी बार उन्हें हिरासत में भेजा है।

गुरुवार को कोर्ट ने राउत की हिरासत को 8 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया था। साथ ही कोर्ट ने यह भी पाया था कि एजेंसी ने जांच में खासी ‘प्रगति’ की है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउत की जांच कर रही है। शनिवार को उनकी पत्नी वर्षा भी पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने पेश हुई थीं। ईडी ने शनिवार को करीब 9 घंटों तक उनसे पूछताछ की थी।

ईडी ने बताया कि जांच के दौरान मिले दस्तावेज दिखाते हैं कि राउत की तरफ से अलीबाग में खऱीदी गई संपत्तियों में नकदी का बड़ा लेनदेन भी शामिल था। जांच एजेंसी ने दावा किया है कि राउत की पत्नी के बैंक खाते में 1.08 करोड़ रुपये मिले हैं।

बीते रविवार को राउत को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान जांच एजेंसी ने दावा किया था कि शिवसेना सांसद के आवास से 10 लाख रुपये से ज्यादा बरामद हुए थे। हालांकि, उनके भाई का कहना है कि पैसा पार्टी का था। राउत ने भी पहले दावा किया था कि पार्टी के सांसदों को ईडी की धमकी के चलते ही शिंदे की बगावत सफल हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

ओडिशा: ‘तिरंगा यात्रा’ में शामिल हुए अमित शाह, ‘राष्ट्रध्वज’ को लेकर लोगों में बढ़ाई जागरुकता

शेयर करेओडिशा के कटक में आयोजित इस ‘तिरंगा यात्रा’ में अमित शाह के साथ-साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए इंडिया रिपोर्टर लाइव कटक 8 अगस्त 2022 । भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय