पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर पर किसानों ने डाला डेरा, राकेश टिकैत भी पहुंचे…अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 मई 2023। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों को समर्थन देने के लिए किसानों के वहां पहुंचने के मद्देनजर रविवार को प्रदर्शन स्थल और शहर के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है और दिल्ली-गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर घेराबंदी बढ़ा दी गई है। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ पहलवानों के धरना स्थल पर पहुंच गए हैं। उनके साथ दर्शन पाल, हनान मोल्लाह जैसे नेता भी पहुंचे. एसकेएम ने पहलवानों को समर्थन देने की घोषणा की। एसकेएम नेताओं ने मोदी सरकार और बृजभूषण का पुतला जलाने की भी घोषणा की है।

संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने शनिवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की। इसने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एसकेएम के कई वरिष्ठ नेता सैकड़ों किसानों के साथ रविवार को जंतर-मंतर जाएंगे। SKM ने सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की है। बृजभूषण शरण सिंह पर कुछ महिला पहलवानों द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जंतर-मंतर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और प्रदर्शन स्थल पर हो रही गतिविधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रदर्शन स्थल के साथ-साथ दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में भी कई अवरोधक लगाए गए हैं। गत गुरुवार को जंतर-मंतर पहुंचने के लिए दिल्ली आ रहे किसानों के एक समूह को पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर रोक दिया था। अधिकारियों ने बताया कि उनमें से 24 को हिरासत में लिया गया था। पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की थीं। 

Leave a Reply

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद अरविंद चौधरी, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव डरोह 07 मई 2023। तहसील धीरा के अंतर्गत गांव चटियाला (सूरी) के शहीद जवान अरविंद चौधरी (32) का पार्थिव शरीर रविवार सुबह 8 बजे उनके  गृहग्राम पहुंचा। जहां अंतिम दर्शन के लिए  सैकड़ों की संख्या में इलाके के लोग, अधिकारी और सेना के जवान मौजूद रहे। […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं