भारत की दरियादिली का मुरीद हुई दुनिया, संयुक्त राष्ट्र के मंच से कहा- दिल से शुक्रिया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 सितम्बर 2023। कोरोना महामारी के दौरान जब दुनिया के सभी देश अपने लोगों को बचाने में जुटे थे, उस वक्त भी भारत सरकार ने अपने लोगों के साथ-साथ दुनिया के लोगों की भी भलाई सोची थी। उसी सोच के तहत भारत ने दुनिया के कई देशों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई थी। भारत की उस दरियादिली ने दुनिया के कई देशों को भारत का मुरीद बना दिया था। ऐसे ही एक देश ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से भारत को शुक्रिया कहा है। 

डोमिनिका के विदेश मंत्री ने भारत को कहा शुक्रिया
बता दें कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन हो रहा है और दुनिया के शीर्ष नेता इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र के मंच से डोमिनिका के विदेश मंत्री डॉ. विंस हेंडरसन ने भारत की जमकर तारीफ की। डॉ. विंस हेंडरसन ने कहा कि ‘कोरोना महामारी के दौरान हमने जो सबक सीखे, उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया है। इस महत्वपूर्ण मंच से मैं बताना चाहता हूं कि मुझे याद है कि जब कोरोना महामारी के दौरान यह सोच रहे थे कि हम कैसे कोरोना वैक्सीन पा सकते हैं और अपने लोगों को बचा सकते हैं। खासकर हमारे जैसा छोटा देश, जो पर्यटन पर निर्भर करता है, हमें अपने लोगों की सुरक्षा करनी जरूरी थी। हम इस बारे में सोच ही रहे थे कि भारत ने हमारी अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए हमे वैक्सीन मुहैया करा दीं।

भारत ने दुनिया के 98 देशों को सप्लाई की वैक्सीन
डोमिनिका के विदेश मंत्री ने कहा कि ‘जब हमें वैक्सीन मिल गईं तो फिर हमने इन्हें अन्य  कैरेबियाई देशों को उपलब्ध कराया। इसलिए मैं इस अहम मंच से और खासकर व्यक्तिगत रूप से भारत के लोगों और वहां की सरकार को तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहते हैं कि वह जरूरत के समय हमारी मदद के लिए आगे आए।’ बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने वसुधैव कुटुंबकम के मंत्र को चरितार्थ करते हुए दुनिया के 98 देशों को कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराई थी। भारत की इस वैक्सीन मैत्री को दुनियाभर में सराहा गया। खास बात ये है कि कई गरीब देश, जो शायद पश्चिमी देशों की प्राथमिकता में थे ही नहीं, वहां भी भारत ने समय से वैक्सीन पहुंचाकर मानवता की नई मिसाल पेश की थी। 

इन देशों ने भी की तारीफ
इंडिया-यूएन सम्मेलन के दौरान भूटान के विदेश मंत्री तांदी दोरजी ने कहा कि ‘वैक्सीन मैत्री, भारत के सबसे बड़े मानवीय पहल में से एक है। वैक्सीन मैत्री के तहत भारत ने दुनिया के 100 से ज्यादा देशों को कोरोना वैक्सीन मुहैया कराई। भारत और भूटान की साझेदारी ग्लोबल साउथ में मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का उदाहरण है।’

मॉरिशस के खाद्य सुरक्षा मंत्री मनीष गोबिन ने सम्मेलन के दौरान कहा कि ‘1990 में भारत एक बंद अर्थव्यवस्था था और अब देखिए कि भारत कहां पहुंच गया है। लेकिन भारत अन्य देशों को नहीं भूला है। यह ऐसा देश नहीं है जो दूसरों को बाय-बाय बोल दे। भारत ग्लोबल साउथ को फैसले लेने वाले मंच पर एक साथ लेकर आ रहा है। मॉरीशस जैसे देश का जी20 जैसे मंच पर आना इसका उदाहरण है।’

मालदीव के विदेश मंत्री अहमद खलील ने कहा कि ‘भारत अगले 25 सालों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। दुनिया भारत की प्रतिबद्धता की कायल है। हम कोरोना महामारी से जल्दी उबर सके, उसकी एक अहम वजह भारत भी है। यह हमारे करीबी साथी और दोस्त के बिना संभव नहीं होता।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री हिमंत ने की आत्मनिर्भरता असम अभियान की शुरूआत, युवा को पांच लाख तक की देगी सरमा सरकार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव दिसपुर 24 सितम्बर 2023। स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता के माध्यम से विकास को गति देने के लिए असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को मुख्यमंत्री आत्मनिर्भरता असम अभियान 2023 को शुरू किया। जनता भवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने एक पंजीकरण पोर्टल को […]

You May Like

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: पत्नी की अस्थियां विसर्जित करने आया था भारत, किस्मत ने छीन ली उसकी भी ज़िंदगी....|....कांग्रेस का निशाना: विमान हादसे पर 'भाग्य' नहीं, जवाबदेही तय करें गृह मंत्री....|....'पता लगाओ कि दुर्घटना कैसे हुई और कौन जिम्मेदार है', अहमदाबाद विमान हादसे पर मल्लिकार्जुन खड़गे की केंद्र सरकार से अपील....|....अहमदाबाद प्लेन क्रैश की पहले ही हो चुकी थी भविष्यवाणी!  दीवार पर दिखी थी घुसते विमान की तस्वीर....|....11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: पीएम मोदी संग 40 देशों के राजनयिक करेंगे योग, विशाखापत्तनम में जुटेंगे 5 लाख लोग....|....पूरी दुनिया में शोक...पीड़ितों के लिए नम हुईं आंखें; कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने जताया दुख....|....परमाणु संयंत्रों पर इस्राइल के हमले के बाद ईरान का पलटवार, खामेनेई बोले- कड़ी सजा देंगे....|....'क्या देश की सुरक्षा के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराएगी सरकार', कांग्रेस ने पीएम मोदी से पूछा सवाल....|....'जो सबसे सटीक कार्रवाई करता है, वही जीतता है', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले वायुसेना के उप प्रमुख....|....योगिता और सुधीर की रोमांटिक प्रेम कहानी