शहपुरा टोल एक-दो दिन में होगा बंद, पुल बनने तक नहीं लगेगा शुल्क

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 25 सितंबर 2026। जबलपुर-भोपाल रोड पर शहपुरा रेलवे ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के बाद डायवर्ट किए गए यातायात को देखते हुए शहपुरा टोल नाका अब एक-दो दिन में बंद किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जब तक शहपुरा का पुल दोबारा बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक टोल कलेक्शन बंद रहेगा। इससे डायवर्ट रूट से गुजरने वाले वाहन चालकों को टोल शुल्क नहीं देना होगा। मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि शहपुरा रेलवे ब्रिज के क्षतिग्रस्त होने के बाद यातायात को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है। ऐसे में टोल वसूली को लेकर लोगों में नाराजगी थी। उन्होंने कहा कि अब टोल बंद करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और एक-दो दिन में वसूली बंद हो जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्री ने इसको लेकर फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

पहले दिए थे निर्देश, फिर भी जारी थी वसूली
इससे पहले भी लोक निर्माण मंत्री ने शहपुरा टोल को अस्थायी रूप से बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद टोल नाके पर वाहनों से शुल्क वसूली जारी रहने का मामला सामने आया था। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था और पुलिस से भी शिकायत की थी। उस समय टोल नाके के मैनेजर ने कहा था कि उन्हें टोल बंद करने का लिखित आदेश नहीं मिला है। लिखित निर्देश मिलने के बाद वसूली बंद करने की बात कही गई थी। अब मंत्री ने स्पष्ट किया है कि पुल बनने तक टोल बंद रहेगा। 

लोकपथ एप पर बसों की टाइमिंग भी मिलेगी
राकेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत चलने वाली बसों की समय सारणी भी आने वाले समय में लोकपथ एप पर उपलब्ध कराई जाएगी। यात्री एप पर देख सकेंगे कि कौन सी बस किस समय और किस स्थान से चलेगी और उसे कहां से लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अभी लोकपथ एप पर सड़क और मार्ग की जानकारी के साथ पर्यटन स्थल, टोल नाके, अस्पताल और पुलिस थानों की जानकारी उपलब्ध है। बसों की टाइमिंग जुड़ने के बाद यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन की जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकेगी।

Leave a Reply

Next Post

 बागमती की उप धारा में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता

शेयर करे13 लोगों ने तैरकर बचाई जान इंडिया रिपोर्टर लाइव मुजफ्फरपुर, 25 सितंबर 2026। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड क्षेत्र के महेश्वरा पंचायत में बागमती नदी की उपधारा में एक नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग मवेशियों के लिए चारा लेकर […]

You May Like

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन....|....छत्तीसगढ़ में भारी बारिश, स्कूल बंद, परीक्षाएं रद्द....|....देशी कट्टा लहराकर राहगीरों को धमका रहा था युवक....|....शिकायतकर्ता ही निकली शराब तस्कर....|.... बागमती की उप धारा में नाव पलटी, 15 वर्षीय किशोरी लापता....|....गणेश विसर्जन आज: भोपाल में 1500 झांकियों के साथ निकलेगा चल समारोह....|....हिमाचल निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन....|....पर्वतीय जिलों में करवट लेगा मौसम....|....अमित शाह से मिले केशव मौर्य, 2027 के चुनाव और संगठनात्मक गतिविधियों पर हुआ मंथन....|....नेपाल के विदेश मंत्री ने भारत को लेकर खोले पत्ते