मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: जबरन वसूली में शामिल 4 उग्रवादी गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 08 फरवरी 2026। सुरक्षा बलों ने मणिपुर घाटी के विभिन्न जिलों से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े चार उग्रवादियों को वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में यह भी कहा कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को तेंगनुपाल जिले में भारत-म्यांमा सीमा के पास यांगौबुंग क्षेत्र से एक मोर्टार और दो आईईडी बरामद किए। बरामद विस्फोटकों को बम निरोधक दल ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली के आरोप में शनिवार को इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों से प्रतिबंधित संगठन प्रीपैक के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित संगठन केवाईकेएल के एक कार्यकर्ता को शनिवार को काकचिंग जिले के काकचिंग लमखाई इलाके से गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधित यूएनएलएफ (के) के एक सदस्य को शुक्रवार को इंफाल पश्चिम जिले के कंचिपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि राज्य में वसूली और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान, घेराबंदी और खोज अभियान जारी हैं। 

Leave a Reply

Next Post

'आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं, केवल हिंदू होगा', मुंबई में मोहन भागवत का बड़ा बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 08 फरवरी 2026। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख कौन बन सकता है, इस बात को लेकर बड़ा बयान दिया। भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ का सरसंघचालक किसी जाति का नहीं […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही