हिंसा के चलते मणिपुर से पलायन शुरू, हमले के बाद 1100 से ज्यादा लोग असम पहुंचे

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मणिपुर 06 मई 2023। मणिपुर में हिंसा के चलते बड़ी संख्या में लोगों का राज्य से पलायन हो रहा है। 1100 से ज्यादा मणिपुर के जिरिबाम जिले और इसके आसपास के इलाकों से सीमा पार कर असम के चाचर जिले पहुंचे हैं। पलायन करने वाले अधिकतर प्रवासी मणिपुर के कुकी समुदाय के हैं। इन लोगों को डर है कि उनके घरों पर हमला हो सकता है। दरअसल गुरुवार की रात कुछ लोगों ने पीड़ितों के घर पर हमला किया था, जिसके बाद डर कर कुकी समुदाय के लोग असम पहुंच गए हैं। 

पलायन कर असम पहुंचने वाले लोगों ने बताया कि ‘गुरुवार रात करीब 10 बजे उन्हें शोर सुनाई दिया, जिसके बाद उन्हें अहसास हुआ कि उन पर हमला हुआ है। इस दौरान पथराव हुआ और हमें धमकी दी गई।’ असम पहुंचने वाले 24 वर्षीय वैकी खोंगसाई नामक युवती ने बताया कि वह अपने परिजनों के साथ अपना घर छोड़ आए हैं। वैकी ने बताया कि गुरुवार की सुबह मैती और कुकी समुदाय के बीच शांति वार्ता हुई थी और दोनों समुदायों ने एक दूसरे को सुरक्षा का वादा किया था। हालांकि रात में उन्हें पता चला कि यह एक झूठा समझौता था। 

सेना हालात नियंत्रित करने की कर रही कोशिश
खोंगसाई ने बताया कि सेना हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है लेकिन अभी भी डर का माहौल है और इसी वजह से वह कुछ समय के लिए अपने घर छोड़कर असम पहुंचे हैं। उसने कहा कि जब तक वहां सेना हैं हम सुरक्षित हैं लेकिन ऐसा नहीं कहा जा सकता कि सेना हर समय हमारी रक्षा करेगी। यही वजह है कि आधी रात को हम लोग असम की सीमा पारकर यहां पहुंच गए। 

असम में लगाए गए कैंप
वहीं असम के डिप्टी कमिश्नर रोहन कुमार झा ने शुक्रवार सीमाई इलाकों का दौरा किया और जिला प्रशासन को लोगों की सुविधा के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। मणिपुर से असम पहुंचे कुछ लोग अपने रिश्तेदारों के घर ठहरे हुए हैं। वहीं अन्य ने विभिन्न कैंपों में शरण ली हुई है। ये कैंप विभिन्न प्राइमरी स्कूलों और कम्युनिटी हॉल्स में लगाए गए हैं। शरणार्थियों को राशन मुहैया करा दिया गया है। चाचर के एसपी नुमुल महातो ने बताया कि सीमाई इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ताकि हिंसा की कोई घटना ना होने पाए। असम के दो जिले चाचर और दिमा हसाओ मणिपुर के साथ 200 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करते हैं। 

Leave a Reply

Next Post

महिला पहलवानों ने बताया, सांस लेने के तरीके के बहाने पेट-छाती को छूते, जोर से लगाते थे गले

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 मई 2023। जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का धरना जारी है और कोर्ट के आदेश के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।  बृजभूषण के खिलाफ राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं