‘मोदी सरकार के आने के बाद देश में करोड़ों लोग गरीब हो गए हैं’, हैदराबाद से राहुल गांधी का बड़ा हमला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 07 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि चुनावी बॉण्ड योजना ‘‘दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला” है और उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्वाचन आयोग में ‘‘अपने लोगों” को रखा है। सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी में चुनावी बॉण्ड योजना को असंवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया था। हैदराबाद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भारत में हर दिन करीब 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी ने अमीरों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है जबकि किसानों के कर्ज का एक रुपया तक माफ नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मोदी सरकार के आने के बाद देश में करोड़ों लोग गरीब हो गए हैं।

कांग्रेस चुनाव घोषणापत्र में शामिल पांच ‘न्याय’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे केंद्र में सत्ता में आते हैं तो ‘किसान न्याय’ के जरिए किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दी जाएगी। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस तेलंगाना में लोगों को दी गई अपनी चुनावी गारंटी पूरी कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 30,000 सरकारी पदों पर भर्तियां की हैं और जल्द ही 50,000 और नौकरियां निकाली जाएंगी।

Leave a Reply

Next Post

भ्रष्टाचार मेे लिप्त कांग्रेस, करोड़ो का बजट देने के बाद भी नहीं करा सकी जल का समाधान : गजेंद्र सिंह शेखावत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 07 अप्रैल 2024। केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत ने दावा किया कि उन्होंने केंद्र सरकार से राजस्थान में जल कार्यों के लिए हजारों करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत कराया, लेकिन राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार ने […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं