अब तक बनी सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म है   ‘बड़े मियां छोटे मियां’-अक्षय कुमार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग)

मुंबई 12 अप्रैल 2024। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बड़े मियां छोटे मियां, अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और एएजेड फिल्म्स के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, 2024 की सबसे बड़ी ईद रिलीज मानी जा रही है। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर चल रहा है और हाल ही में टीम विशेष स्क्रीनिंग के लिए दुबई गयी थी। सूत्रों के अनुसार, बड़े मियां छोटे मियां को दर्शकों खूब प्यार मिल रहा है लोग जमकर तालिया बजा रहे हैं। सूत्रों से पता चला है कि , “दर्शक अक्षय और टाइगर के एक्शन दृश्यों को पसंद कर रहे थे और थिएटर पूरे समय सीटियों और तालियां बजा रहे थे।  यहां तक ​​कि गानों पर भी लोग हूटिंग करते नजर आए। एक सूत्र ने बताया कि दुबई में प्रीमियर के दौरान दर्शकों ने बड़े मियां छोटे मियां को पूरी तरह से पसंद किया और यह कहते दिखे कि यह एक वास्तविक ब्लॉकबस्टर है।

बड़े मियां छोटे मियां को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया है। दुबई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अक्षय कुमार ने दर्शकों से कहा कि यह भारत में अब तक बनी सबसे बेहतरीन एक्शन फिल्म है।11 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार, बड़े मियां छोटे मियां को भारत में इसकी एडवांस बुकिंग के साथ शानदार प्रतिक्रिया मिली है 

यह फिल्म 11 अप्रैल, 2024 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ होगी। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Next Post

लोकप्रिय अभिनेता साईं केतन राव ने खोले टीवी के सबसे सफल शो 'इमली' के राज़ 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 12 अप्रैल 2024। साईं केतन राव एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता हैं। उन्हें स्टार प्लस के ‘मेहंदी है रचने वाली’ में राघव राव की मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। बाद में उन्हें स्टार प्लस के ‘चासनी’ में रौनक बब्बर के रूप में […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान