कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- भारत जोड़ो यात्रा बनी राष्ट्रीय जन आंदोलन, दिल्ली पहुंचे राहुल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को पार्टी नेता राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर बधाई दी। साथ ही कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने राष्ट्रीय जन आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने 100 दिन पूरे कर लिए है। भारत जोड़ो यात्रा को लाखों लोगों का समर्थन और विश्वास मिल रहा है। खरगे ने 100 दिन पूरे होने पर एक वीडियो संदेश में कहा कि यात्रा के दौरान कांग्रेस को युवाओं, किसानों, समाज के दबे-कुचले वर्गों, महिलाओं, पूर्व सैनिकों का समर्थन मिल रहा हैं। साथ ही लोगों से बातचीत की जा रही है। उधर, शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राजस्थान से दिल्ली पहुंचे।

उन्होंने कहा कि यात्रा मुख्य रूप से तीन मुद्दों पर देश को एकजुट कर रही है। पहला अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों के मद्देनजर समाज में फैलाई जा रही नफरत के खिलाफ है और इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रही है। पिछले आठ सालों में देश बेरोजगारी और कमर तोड़ महंगाई से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में राजनीतिक तानाशाही का जो दौर आया है और सत्ता की भूखी भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर दिया है। हर व्यक्ति भाजपा शासन के खिलाफ बोल रहा है। खरगे ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अब एक राष्ट्रीय जन आंदोलन है। पूरा विश्वास है कि आने वाले सालों में हम सभी भारत को एक नई गति और दिशा देने में सक्षम होंगे।

24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली में करेगी प्रवेश
24 दिसंबर को यात्रा दिल्ली में प्रवेश करेगी। यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के ब्रेक के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू और कश्मीर की ओर बढ़ेगी। भारत जोड़ो यात्रा में समाज के हर वर्ग से लोग शामिल हुए। यात्रा में पूजा भट्ट, रिया सेन, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्म और टीवी हस्तियां शामिल हुईं। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, शिवसेना के आदित्य ठाकरे और एनसीपी की सुप्रिया सुले और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन जैसे विपक्षी नेताओं सहित लेखकों, सेना अधिकारी भी इस यात्री में शामिल रहे।

Leave a Reply

Next Post

सात हजार किमी दूर दुश्मन का सफाया करेगी अग्नि मिसाइल, डीआरडीओ को रेंज बढ़ाने में मिली कामयाबी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 दिसंबर 2022। भारत अगर चाहे तो अब अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल से 7000 किमी दूर स्थित दुश्मन का भी सफाया कर सकता है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एटमी सक्षम अग्नि-5 मिसाइल का वजन घटाकर इसकी क्षमता को बढ़ाने में सफलता […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर