कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पिथौरागढ़ 05 जून 2026। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के पूर्व प्रमुख एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुंदन सिंह बथियाल का गुरुवार को एक दुखद सड़क हादसे में निधन हो गया है। उनके निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस मीडिया कमेटी चेयरमैन राजीव महर्षि ने गुरुवार को बताया कि दोनों नेताओं ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिवंगत बथियाल पार्टी के कर्मठ, निष्ठावान एवं वरिष्ठ नेता थे। जिनका असमय देहावसान कांग्रेस पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। उनका पूरा जीवन क्षेत्रीय जनता के विकास के लिए समर्पित रहा है। ब्लाक प्रमुख के रूप में क्षेत्र के विकास के लिए किए गए उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस शोक की घडी में पूरा कांग्रेस परिवार उनके परिजनों के साथ बराबर का सहभागी है। 

50 मीटर गहरी खाई में गिरी थी कार 
गौरतलब है कि अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के नाचनी की ओर जा रही एक कार धौलछीना थाना क्षेत्र में कांचुला पुल के पास अनियंत्रित होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें कांग्रेस नेता बथियाल और दो अन्य व्यक्ति सवार थे। बथियाल की दुर्घटना में मृत्यु हो गई और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल अल्मोड़ा रेफर किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 जून 2026। सावन के पावन महीने में इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने शिव भक्तों के लिए एक बेहद शानदार और बजट-फ्रेंडली टूर पैकेज का ऐलान किया है। इस विशेष पैकेज का नाम ‘7 ज्योतिर्लिंग दर्शन श्रावण स्पेशल यात्रा’ रखा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल