तिरंगा यात्रा में सीएम योगी का ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बयान-  ‘पहले दिन मार गिराए 100 आतंकी’

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 14 मई 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा’ का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना के पराक्रम और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता की सराहना करते हुए सभा को संबोधित किया।  

सेना के शौर्य को देश का सलाम-

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “पूरा देश हमारे बहादुर जवानों की वीरता और साहस को सलाम करने के लिए आतुर है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त कर दिया है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता-

उन्होंने आगे कहा, “22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले की पूरे देश और दुनिया ने निंदा की। पाकिस्तान ने इस घटना पर चुप्पी साध रखी थी। सभी सबूत दिए जाने के बावजूद, पाकिस्तान ने अपनी भूमिका से इनकार किया। इसके बाद, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया गया, जिसमें पहले ही दिन 100 से अधिक आतंकवादियों को उनके कुकृत्यों की सज़ा मिली। यह भारत की सैन्य शक्ति का प्रमाण है।

कोई छेड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं’

मुख्यमंत्री ने कहा, “भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हौसले पस्त कर दिए हैं। भारत ने दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया है कि हम किसी को नहीं छेड़ेंगे, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा, तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। भारत ने यह करके दिखाया है।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य

बीजेपी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मनाने के लिए 13 मई से 23 मई तक देशव्यापी ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया है। इस 10 दिवसीय यात्रा का उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना है।  

Leave a Reply

Next Post

"सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण पर लगे रोक", NCST ने झारखंड सरकार से किया आग्रह

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 14 मई 2025। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य आशा लकड़ा ने विभिन्न आदिवासी समूहों के विरोध के मद्देनजर झारखंड सरकार से रांची में एक फ्लाईओवर के निर्माण को रोकने का आग्रह बीते मंगलवार को किया। कई आदिवासी संगठन सिरम टोली में बनाए जा […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग