एनर्जी स्टोरेज में नई छलांग: P261 के साथ पावरहाइव की दस्तक

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनिल बेदाग

मुंबई/कोलकाता, 28 अगस्त 2026। भारत में एनर्जी स्टोरेज की बढ़ती जरूरतों के बीच विक्रम सोलर की बैटरी और एनर्जी स्टोरेज इकाई वीएसएल पावरहाइव प्राइवेट लिमिटेड ने अपने पहले आधिकारिक उत्पाद पी 261 को लॉन्च किया है। 125 किलोवाट/261 किलोवाट घंटा क्षमता वाला यह लिक्विड-कूल्ड बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहकों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

P261 में 261 kWh की LFP बैटरी, 832V सामान्य वोल्टेज और 314Ah सेल क्षमता है। इसका कॉम्पैक्ट सिंगल-कैबिनेट डिजाइन, लिक्विड कूलिंग और रियल-टाइम एनर्जी मॉनिटरिंग इसे विभिन्न परिस्थितियों में उपयोगी बनाते हैं। सिस्टम -30°C से 50°C तक के तापमान में काम कर सकता है और इसमें आग से सुरक्षा समेत कई स्तरों की सुरक्षा व्यवस्था दी गई है।

यह समाधान सौर ऊर्जा भंडारण, पीक डिमांड मैनेजमेंट, बैकअप पावर, EV चार्जिंग, माइक्रोग्रिड और डीजल जनरेटर पर निर्भरता कम करने जैसे कार्यों में उपयोगी है।

वीएसएल पावरहाइव के सीईओ अरुण मित्तल ने कहा, “P261 औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्र की वास्तविक ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।” विक्रम सोलर के चेयरमैन एवं एमडी ज्ञानेश चौधरी ने कहा, “एनर्जी स्टोरेज अब भारत के ऊर्जा बदलाव की गति तय करेगा। P261 के साथ पावरहाइव विचार से निकलकर व्यावसायिक स्तर पर पहुंच गया है।”

Leave a Reply

Next Post

प्रभास के ‘पिता’ बनेंगे बड़े स्टार, ‘सालार 2’ में खुलेगा नया राज!

शेयर करे‘सालार 2’ में होगी बड़े स्टार की धमाकेदार एंट्री सालार 2’ में पिता बनकर आएंगे दिग्गज स्टार इंडिया रिपोर्टर लाइव अनिल बेदाग मुंबई, 28 अगस्त 2026। प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सालार: पार्ट 1 – सीजफायर’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब दर्शकों की नजरें इसके बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘सालार: पार्ट […]

You May Like

लद्दाख में फूड सेफ्टी पर सख्ती, 8,800 कारोबारियों को चेतावनी....|....छात्र-किसान नाराजगी के बीच सरकार का ‘डैमेज कंट्रोल....|....नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता....|....जमीन धंसने से गड्ढे में समाई युवती, छह घंटे बीतने पर भी नहीं मिली सफलता....|....स्वाइन फ्लू: बुखार नहीं, सांस की दिक्कत बन सकती है जानलेवा....|....यूसीसी राज्य के आदिवासियों के खिलाफ - दीपक बैज....|....हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में गिरी गाज, हेड कांस्टेबल सस्पेंड....|....जेन-जी के सवाल बने मुद्दा: हर दल मांगे इनका साथ....|....यूपी-एमपी की सीमा पर 2027 की पहली तिमाही से होगा सोने का खनन....|....ग्राहकों की सुविधा के लिए शराब दुकानों पर डिजिटल व्यवस्था