पत्नी की हत्या का खुलासा, 4 महीने तक तमिलनाडु में छिपा रहा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायगढ़, 30 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा में जून 2026 को ननकी बाई पहाड़ी कोरवा की नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच और पूछताछ के अनुसार, मृतका का पति कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा अपनी पत्नी के साथ चावल खरीदने घोघरा बाजार गया था। बाजार से लौटते समय दोनों ने शराब का सेवन किया। वापसी के दौरान गाड़ा घुटरा के जंगल-पहाड़ी रास्ते पर ननकी बाई नशे की हालत में सो गई। जब पति ने घर चलने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

कहासुनी के बाद आपा खोया, डंडे और पत्थर से हमला
विवाद बढ़ने पर आरोपी कार्तिक राम ने आपा खो दिया और पत्नी पर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। इसके बाद उसने लकड़ी के डंडे और पास पड़े भारी पत्थर से ननकी बाई के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में महिला के सिर, चेहरे, आंख, पीठ, जांघ और कोहनी पर गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता जीतन राम पहाड़ी कोरवा व प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी कापू भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मौत को हत्यात्मक बताए जाने पर कापू पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।

हत्या के बाद तमिलनाडु भागा, मोबाइल भी किया बंद
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गिरफ्तारी के डर से तमिलनाडु भाग गया था। पुलिस की ट्रैकिंग से बचने के लिए वह मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था और उसके पास आधार कार्ड भी नहीं था। रायगढ़ जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत कापू पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय रखा।

चार महीने बाद गांव लौटा तो पुलिस ने घेर लिया
करीब चार महीने बाद जैसे ही आरोपी के गांव लौटने की पक्की खबर मिली, थाना प्रभारी धर्माराम तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच में आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर ले गई और पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन कराया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का डंडा और पत्थर बरामद कर जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

नेपाल त्रासदी: चाय पीने रुके तो बच गई जान

शेयर करेबाढ़ में फंसने से बाल-बाल बचे छत्तीसगढ़ के 5 दोस्त इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 30 अगस्त 2026। चाय पीने के लिए लिया गया एक छोटा-सा ब्रेक छत्तीसगढ़ के पांच दोस्तों के लिए जिंदगी बचाने वाला साबित हुआ। नेपाल की भोटे कोशी और त्रिशूली नदी घाटियों में आई अचानक बाढ़ […]

You May Like

यूक्रेन में स्टारलिंक पर पाबंदी से घिरे मस्क....|....अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी....|....विष्णुदेव साय कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को....|....बाल विवाह रोकने के लिए बड़ा बदलाव....|....घरेलू विवाद के बाद कुएं में उतरी महिला शर्त पर अड़ी....|....जबलपुर से इंदौर तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर,100 करोड़ से बनेगी कंपनी....|....लाइव स्ट्रीमिंग से कमाई कर रही युवतियों के निजी वीडियो लीक....|....ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के पास गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत....|.... एनएसयूआई महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर....|....प्रदेश में पेंशनधारियों लिए बड़ी राहत, जीवित प्रमाण पत्र देने के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर