पटना के जेठुली में 43 राउंड फायरिंग के दौरान घायल चौथे शख्स की मौत, लाश आने पर बवाल का डर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 26 फरवरी 2023। राजधानी पटना के सिटी इलाके से सटे जेठुली में 43 राउंड फायरिंग के शिकार चौथे व्यक्ति की भी मौत हो गई। पार्किंग के नाम पर शुरू हुई वर्चस्व की लड़ाई में एक ही पक्ष के छह लोगों को गोली लगी थी, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। घटना के दिन दो की मौत हो गई थी। फिर तीसरे की भी जान चली गई। इसके बाद एक बच्चा और दो लोग अस्पताल में थे। बच्चे को छोड़ दोनों की हालत चिंताजनक थी। रविवार सुबह उनमें से एक चंद्रिका राय की मौत की खबर के साथ एक बार फिर हंगामे की आशंका से जेठुली सहमा हुआ है।

मौतों से ज्यादा उसके बाद के तांडव की चर्चा

अपने 3 मौतों के बाद दूसरे पक्ष ने हत्यारोपी के घर, कॉम्युनिटी हॉल, गाड़ियों में आग लगा दी थी और तीन दिनों की मेहनत के बाद पुलिस हालात को काबू कर सकी थी। इधर, चंद्रिका राय की मौत के बाद जेठुली में हिंसा की आशंका के कारण फिर से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। कई दिनों से छाई वीरानी के बीच एक बार फिर आशंकाएं इसलिए गहरा रही हैं, क्योंकि लोग शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि के बाद अस्पताल में दम तोड़ने वाले चंद्रिका राय की लाश लाने के लिए पटना निकल चुके है। लाश के जेठुली पहुंचने पर उसी तरह हंगामे की आशंका है, जैसी तीसरी मौत के बाद हुई थी। पहली दो मौतों पर भीषण आगजनी कर हत्यारोपी के घर, कॉम्युनिटी हॉल, गाड़ियों को जला दिया गया था। तीसरी मौत अगले दिन हुई थी तो सड़क से गुजरते लोगों को भी टारगेट किया था। हत्यारोपी के करीबी लोगों के घरों को भी लोगों ने जला दिया था। आशंकाओं को देखते हुए पटना एसएसपी ने इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी है। इलाके में फिर से हिंसा न हो इसके लिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

शादी के बाद पहली बार इवेंट में स्पॉट हुए कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा, वाइफ को देखते ही एक्टर ने दिया ये रिएक्शन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 फरवरी 2023। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शादी की थी, जिसके बाद से वह लाइमलाइट में छाए हुए हैं. जहां हाल ही के एक इवेंट में सिद्धार्थ कियारा को पैपराजी के सामने वाइफ बुलाते […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग