FIR पर बोले करणी सेना अध्यक्ष- SP साहब सिर्फ FIR, एनकाउंटर का ऑर्डर निकालो, मैं गृहमंत्री से नहीं डरता, 7 दिसंबर को आएगा तूफान

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 18 नवंबर 2025। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डिप्टी सीएम विजय शर्मा के खिलाफ हमलावर हो गए हैं। वो लगातार सोशल मीडिया पर शर्मा के खिलाफ बयान दे रहे हैं। दरअसल रायपुर में करणी सेना चीफ राज शेखावत के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद बवाल मचा है। शेखावत ने कहा है कि SP साहब सिर्फ FIR… एनकाउंटर का ऑर्डर निकालो, उन्होंने कहा कि वो गृहमंत्री से नहीं डरते। राज शेखावत ने कहा कि अन्याय पर आवाज उठाना बंद कभी नहीं होगा, मेरा क्षत्रिय आपकी इन FIR से नहीं डरता। दरअसल प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा के एक बयान को लेकर वो उनकी आलोचना कर रहे हैं।  शेखावत ने तो गृहमंत्री का मोबाइल नंबर सार्वजनिक करके करणी सेना के सदस्यों को फोन करने तक को कह दिया है ।

X पर लिखे पोस्ट पर शेखावत ने कहा है..

इस महाशय ने करणी सेना को “गिरोह” कहा है। यह महाशय जन नायक है, गृहमंत्री है छत्तीसगढ़ के… और हमारी माँ करनी की इस न्याय संगत पवित्र करणी सेना को “गिरोह” बता रहे है। देश के सभी करणी सैनिकों को मेरा आदेश है, इन्हें कॉल करे और पूछा जाए हमारी माँ करणी की सेना को “गिरोह” शब्द से कैसे संबोधित किया। महाशय जी के संबोधन से तो अब यही लग रहा है, वीरेंद्र सिंह जी एवं उनके परिवार पर हुए अत्याचारों के मुख्य सूत्रधार यही है।  बाक़ी समय आने पर हम माँ करणी के सच्चे सेवक आपको भी और जिस पार्टी के दम पर इतना कूद रहे हो उस पार्टी को भी लोकतांत्रिक वोट की चोट एवं अन्य प्रकार से भी करारा जवाब दिया जाएगा। एक तो चोरी फिर सीनाजोरी। वाह रे सत्ता वाह। जय माँ करणी।

राज शेखावात ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि – क्या गृहमंत्री जी, एस पी साहब सिर्फ FIR, अरे एनकाउंटर का ऑर्डर निकालो ना, अन्याय पर आवाज उठाना बंद कभी नहीं होगा, और हा, मेरा क्षत्रिय आपकी इन FIR से नहीं डरता, 7 दिसंबर को लाखो क्षत्रिय आपकी सारी तानाशाही का आक्रामकता से जवाब देंगे। रोक लेना उस आने वाले तूफान को, ठीक है।

क्यों हुई है राज शेखावत पर FIR?

राज शेखावत FIR तात्कालिक थाना प्रभारी पुरानी बस्ती योगेश कश्यप की शिकायत पर दर्ज हुई है। आरोप है कि शेखावत ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर SSP रायपुर और तत्कालीन TI पुरानी बस्ती का नाम लेकर गाली-गलौज किया और साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर एक्शन करते हुए राज शेखावत के खिलाफ FIR की गई है। लिहाजा करणी सेना चीफ ने FIR पर कहा है कि वो ऐसी चीजों से नहीं  डरते।

Leave a Reply

Next Post

बिहार के नतीजे दिखाते हैं लोग उन दलों पर भरोसा करते हैं जो उनकी आकांक्षाओं को पूरा करते हैं: मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 18 नवंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि बिहार चुनाव के नतीजों ने यह सबक सिखाया है कि सरकार से लोगों की आकांक्षाएं बहुत अधिक हैं और वे अच्छी नीयत वाले राजनीतिक दलों पर भरोसा करते हैं। मोदी ने छठा रामनाथ […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण