जिन्हें कानून की समझ थी, उन्हीं को ठग लिया… फर्जी ट्रेडिंग ऐप के चक्कर में फंस गए 4 पुलिसवाले, गंवाए लाखों रुपए

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सोनभद्र 02 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस के 4 कर्मचारियों को अधिक मुनाफे का लालच देकर फर्जी ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश कराने के नाम पर 25 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपियों ने निवेशकों को बोटब्रो, क्रॉस मार्केट और माइनक्रिप्टो नाम के ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में धन निवेश करने के लिए प्रेरित किया और 8-10 प्रतिशत मुनाफे का वादा किया। वर्मा ने बताया कि इसके बाद धन कई बैंक खातों में डाला गया और फिर उसे निकाल लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच की शुरुआत सोनभद्र में तैनात सिपाही दीपक कुमार वर्मा की शिकायत पर हुई। वर्मा ने आरोप लगाया था कि इस फर्जी निवेश योजना के जरिए उसके साथ लगभग 10.70 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई। उन्होंने कहा कि तकनीकी विश्लेषण और बैंकिंग लेनदेन की जांच से पता चला कि इसी गिरोह ने सोनभद्र में तैनात 4 पुलिसकर्मियों के साथ इसी तरह कुल 25.03 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी।

वर्मा ने कहा कि सुबूतों के आधार पर लखनऊ निवासी 4 आरोपियों -सूफियान, मोहम्मद दानिश, अरशद सिद्दीकी और तुफैल खान- की पहचान की गई और 30 जून को राज्य की राजधानी में की गई छापेमारी के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को बहुत ज्यादा मुनाफे का लालच देकर ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर लाते थे और बाद में धोखाधड़ी से हासिल धन को कई बैंक खातों में डालकर और निकाल कर आपस में बांट लेते थे। वर्मा ने कहा कि नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने तथा धोखाधड़ी से हासिल बाकी धन बरामद करने की कोशिशें जारी हैं।

Leave a Reply

Next Post

हल्दी वाले दूध को लेकर ना करना ये गलती, नहीं तो फायदे से ज्यादा होगा नुकसान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 02 जुलाई 2026। भारतीय घरों में सर्दियों के मौसम में हल्दी वाला दूध पीने का रिवाज रहा है। बुज़ुर्गों से लेकर छोटे बच्चों तक, सभी को सोने से पहले हल्दी और दूध का यह गर्म और सेहतमंद मिश्रण पिलाया जाता है। दूध, हल्दी, काली […]

You May Like

ईशान किशन के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, टी 20 में एक हजार रन पूरे....|....मातृभूमि: पक्की हो गई सलमान खान की फिल्म के रिलीज होने की राह....|....कोमल रानी: 'फिल्म की घोषणा की, ना कि अफेयर की'....|....जितिया स्नान पर यमुना में डूबकर दो युवतियों की मौत....|....असिस्टेंट लाइब्रेरियन नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज....|....लेबड़-नयागांव फोरलेन पर बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंदा....|....'कम से कम 5 बच्चे पैदा करें हिंदू' खरगोन-बड़वानी सांसद का बड़ा बयान....|....ट्रंप का दावा- ईरान जंग खत्म होते ही गिरेंगे तेल के दाम....|....क्रिप्टोकरेंसी उद्योग के दिग्गज चांगपेंग झाओ ने कहा- लोकतंत्र में सुनवाई नहीं....|....एफबीआई के राज अब होंगे बेपर्दा?: काश पटेल की गोपनीय रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल