विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर कोरोना को परास्त करने के लिये संकल्पबद्ध हों देशवासी : उपराष्ट्रपति

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नयी दिल्ली । उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर देशवासियों की कोरोना के संकट से निपटने के प्रयासों में सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुये इस संकट से देश को उबारने के संकल्प को पूरा करने की अपील की है। नायडू ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कोविड-19 के संक्रमण के विरुद्ध व्यापक जन अभियान

में सभी देशवासियों की भागीदारी का अभिनन्दन करता हूं। अपने सामाजिक व्यवहार में परस्पर दूरी बनाए रखें, निजी स्वच्छता रखें तथा निर्देशों का पालन कर प्रशासन को सहयोग दें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विश्वव्यापी संकट की इस घड़ी में, हमारी अग्रिम पंक्ति के योद्धा डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कर्मियों का विशेष अभिनन्दन करता हूं जो व्यक्तिगत खतरा मोल ले कर भी जन सेवा में लगे हैं। उनके प्रति सम्मान और सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।’’ नायडू ने स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिये किये जा रहे उपायों की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘यह संतोष का विषय है कि संक्रमण से हमारे डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों को निरापद रखने के लिए आवश्यक आवरण, उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। आपकी सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Next Post

लॉकडाउन: भीड़ हटाने गई पुलिस पर 20 लोगों ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल । कोरोना वायरस संक्रमण के एक मरीज के संपर्क में आये लोगों का पता लगा रहे स्वास्थ्य कर्मियों के दल पर इंदौर में हुई पथराव की बहुचर्चित घटना के बाद मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लॉकडाउन (बंद) के दौरान भीड़ को हटाने गई पुलिस […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां