कोरोना का खतरा: चुनाव आयोग ने 55 सीटों पर टाले राज्यसभा चुनाव

indiareporterlive
शेयर करे

हाइलाइट्स

  1. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए टला राज्यसभा चुनाव
  2. 26 मार्च को देश में 55 सीटों पर होने वाले थे राज्यसभा के चुनाव
  3. देश में कोरोना से अब तक 9 लोगों की हुई है मौत

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण चुनाव आयोग ने 26 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव को टाल दिया है। राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होने थे। लेकिन पूरे देश में बढ़ते कोरोना के प्रकोप के कारण इसे टालने का फैसला किया है। अभी नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
कुल 17 राज्यों की 55 सीटों पर चुनाव होना था। महाराष्ट्र (7), ओडिशा (4), तमिलनाडु (6) और पश्चिम बंगाल (5) की सीटें दो अप्रैल को खाली हो रही हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश (4), तेलंगाना (2), असम (3), बिहार (5), छत्तीसगढ़ (2), गुजरात (4), हरियाणा (2), हिमाचल प्रदेश (1), झारखंड (2), मध्य प्रदेश (3), मणिपुर (1) और राजस्थान (3) की सीटें 9 अप्रैल को खाली हो रही हैं. इसके अलावा मेघालय की एक सीट 12 अप्रैल को खाली हो रही है।

चुनाव आयोग की बैठक में हुआ फैसला
चुनाव आयोग की आज हुई बैठक में यह फैसला किया गया। आयोग ने कहा कि अभी देश में चुनाव कराए जाने के हालात नहीं है। वोटिंग होने पर लोगों की भीड़ लगेगी ऐसे में यह सही नहीं होगा। आयोग ने कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए इसे टालने का फैसला किया जाता है।

Leave a Reply

Next Post

भारत में कोरोना वायरस: पीएम मोदी आज फिर से करेंगे देश को संबोधित

शेयर करे पीएम ने कुछ दिन पहले भी कोरोना पर देशों के लोगों किया था सजग इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे फिर से देश को संबोधित करेंगे। देश में अब तक कोरोना को 508 मामले सामने आ चुके हैं। पीएम मे एक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल