भारत में कोरोना वायरस: पीएम मोदी आज फिर से करेंगे देश को संबोधित

indiareporterlive
शेयर करे

पीएम ने कुछ दिन पहले भी कोरोना पर देशों के लोगों किया था सजग

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे फिर से देश को संबोधित करेंगे। देश में अब तक कोरोना को 508 मामले सामने आ चुके हैं। पीएम मे एक सप्ताह पहले भी इस महामारी पर देश को संबोधित किया था। पीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात 8 बजे देश को संबोधित करूंगा।

देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 101 कोरोना के केस की पुष्टि हुई है। केरल में कोरोना के 95 मामले सामने आए हैं। इस जानलेवा वायरस के कारण देश में 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

32 राज्य, केंद्रशासित प्रदेश में पूरा लॉकडाउन
कोरोना वायरस के कारण 32 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में पूरी तरह से लॉकडाउन है। केंद्र सरकार ने बताया कि देश के 560 जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन है।

पहले भी पीएम ने किया था देश को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और उससे होने वाले खतरे के मद्देनजर 19 मार्च को भी देश को संबोधित किया था। उन्होंने लोगों को भरोसा देने और सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा, ‘इस रविवार यानि 22 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 9 बजे तक लोग जनता कर्फ्यू का पालन कर बाहर न निकलें और बेवजह डर के मारे जरूरी सामानों की खरीददारी न करें। इस समय वही लोग बाहर निकलें जो जरूरी सेवा में हैं। 22 मार्च इस वायरस से बचाने की हमारी कोशिशों की परीक्षा होगी। जनता कर्फ्यू से दुनिया को भी पता चलेगा कि हम कोरोना वायरस से लड़ने के लिये कितने तैयार हैं।’

Leave a Reply

Next Post

कोरोना वायरस प्रकोप के चलते पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से खाली कराया शाहीन बाग

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नयी दिल्ली । कोरोना वायरस खतरे के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन पर बैठे लोगों को मंगलवार सुबह वहां से हटा दिया। महिला प्रदर्शनकारी सीएए के खिलाफ तीन माह से भी ज्यादा वक्त से शाहीन बाग में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक