कोरोना वायरस की वजह से हवाईअड्डों की लगभग 2 लाख नौकरियों पर संकट मंडराया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली ।  कोरोना वायरस  ने एयरलाइन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को काफी नुकसान पहुंचाया है. इस वजह से देश के निजी एयरपोर्ट संचालकों के साथ काम करने वाले 2 लाख कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है ।

एसेसिएशन ऑफ प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेर्ट्स(APAO) ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह न केवल आर्थिक रूप से राहत पैकेज दे बल्कि सेक्टर को बरकरार रखने वाली प्रमुख आधारभूत संपत्तियों को बनाए रखे. मौजूदा समय में हवाईअड्डे साइटों पर काम कर रहे करीब 2,40,000 लोगों की नौकरियां खतरे में हैं, जिसमें हवाईअड्डे संचालन के कर्मचारी भी शामिल हैं. छंटनी के प्रभाव को पूरे देश में महसूस किया जाएगा क्योंकि नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद ऐसे कुछ बड़े हवाईअड्डे हैं, जिन्हें निजी प्रतिष्ठान संभालते हैं.

मौजूदा समय में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की समयसीमा के कारण किसी भी प्रकार की घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय उड़ान की इजाजत नहीं है. केवल कार्गो संचालन की इजाजत दी गई है, जिससे इन विमान की कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है.इन विमान की कंपनियों की न केवल आय कम हुई है बल्कि इनके ऊपर संबंधित हवाईअड्डे से जुड़े कई प्रबंधन सौदों के राजस्व को चुकाने का भारी दबाव है.

एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेर्ट्स के महासचिव सत्यन नायर ने कहा, “हमने सरकार से निजी हवाईअड्डा संचालकों के लिए कुछ राहत के उपाय करने का अनुरोध किया है, जो कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण हवाई अड्डों पर पड़ने वाले वित्तीय बोझ को सीधे कम करेगा. उन्होंने कहा, “राहत के उपायों के अभाव में, यह केवल कुछ दिनों का मामला होगा. न कि महीनों का क्योंकि संचालकों को लागत बनाए रखने के लिए भारी कटौती की ओर बढ़ना पड़ सकता है. अभी राहत दिए जाने की जरूरत है.

Leave a Reply

Next Post

भारत में कोरोना वायरस: 30 राज्यों में 4,000 से ज्यादा केस, मरने वालों का आंकड़ा 100 के पार

शेयर करेइंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली । कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, देश में इस खतरनाक वायरस के अब तक 4,067 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इस बीमारी से 292 लोग ठीक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल