शिवसेना नेता की राज्यपाल से पांच मिनट की मुलाकात के बाद लगी अटकलें

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने सोमवार की सुबह दो बैठकें की। एक मुलाकात राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के साथ जबकि दूसरी शिवसेना नेता दिवाकर राउते के साथ। दोनों की अलग से राज्यपाल से मुलाकात के बाद बीजेपी और शिवसेना के सरकार गठन में आर-पार की अकटलें लगाई जाने लगी।

बीजेपी और शिवसेना ने गठबंधन कर महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ा है। लेकिन, राज्यपाल से सरकार बनाने को लेकर औपचारिक तौर पर कोई दावा नहीं किया गया है। सेना लगातार 50-50 के आधार पर सरकार बनाने की बात कर रही है।

सबसे पहले शिवसेना नेता दिवाकर राउते ने राज्यपाल कोश्यारी से सुबह साढ़े दस बजे मुलाकात की। यह मुलाकात करीब पांच मिनट की रही।

राजभवन से निकलने के बाद राउते ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उन्होंने सरकार बनाने या फिर राजनीति पर कोई चर्चा नहीं की है। उन्होंने कहा- “मैं राज्यपाल से साल 1993 से ही मिलता रहा हूं ताकि उन्हें बधाई दे पाऊं… हमने किसी राजनीतिक मुद्दे को लेकर कुछ भी चर्चा नहीं की है।” राउते ने आगे कहा कि राज्यपाल ने उन्हें मिलने के लिए सुबह साढ़े दस बजे का समय दिया था क्योंकि बाद में उनका व्यस्त शेड्यूल है।

उसके करीब तीस मिनट पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस राजभवन पहुंचे। उनकी राज्यपाल के साथ मुलाकात लंबी चली।

Leave a Reply

Next Post

मां के बीमार होने का बहाना बनाकर साध्वी को आश्रम से ले गए दरिंदे और फिर किया हैवानियत

शेयर करेपटना : बिहार के शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के फुलचोड गांव के पास रविवार को एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। शेखपुरा महिला थाना अध्यक्ष यशोदा देवी ने बताया कि उक्त साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों […]

You May Like

संवेदनशील पहल से लौट रही जिंदगी की मुस्कान....|....कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य....|....लोदाम में बर्तन दुकान पर दबिश, 13 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित मिले....|....30 जुलाई से खुलेगा जुनिपर ग्रीन एनर्जी का 1,800 करोड़ रुपए का आईपीओ....|....माइंड सेफ्टी ही माइन सेफ्टी की सबसे मजबूत नींव – बी.के. पीयूष भाई....|....मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत