अयोध्या मामले पर आया सुन्नी वक्फ बोर्ड का बड़ा बयान, एआईएमपीएलबी से बनाई दूरी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ: सुन्नी वक्फ बोर्ड ने कहा है कि वह ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के अयोध्या जमीन विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के फैसले से खुद को अलग कर रहा है। बोर्ड के चेयरमैन जफर फारूकी ने कहा, “हम कोई पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा, “हमने नौ नवंबर को फैसला सुनाए जाने के समय कहा था कि हम अदालत के फैसले को स्वीकार करेंगे। हम इस मुद्दे पर एआईएमपीएलबी के साथ नहीं जा रहे हैं।”

अयोध्या मामले पर आया सुन्नी वक्फ बोर्ड का बड़ा बयान, एआईएमपीएलबी से बनाई दूरी

एक सवाल का जवाब में फारूकी ने कहा, “हम यह नहीं कह सकते कि एआईएमपीएलबी पुनर्विचार याचिका क्यों दाखिल कर रहा है। हमने हमेशा कहा था कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले को स्वीकार करेंगे और हम अपने रुख पर कायम हैं।”

एक अन्य बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने भी कहा है कि वह पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेंगे या समर्थन नहीं करेंगे। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रविवार को कहा था कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आत्म-विरोधाभासी था और वे एक पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे।

गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा पर संसद में बवाल, बीजेपी सांसद ने कहा- मौत से डर कैसा? दिग्विजय बोले- PM भी हटा लें सुरक्षा

कानूनी लड़ाई के लिए अपनी सहमति देने वाले तीन पक्षकार हाजी महबूब, मौलाना हिज्बुल्लाह और दिवंगत हाजी अब्दुल अहद (पहले मुस्लिम वादियों में से एक) के दोनों बेटे हाजी असद अहमद और हाफिज रिजवान शामिल हैं। जबकि विवाद के एक अन्य पक्षकार जमीयत उलमा-ए-हिंद ने कहा कि वह अलग से एक पुनर्विचार याचिका दायर करेगा।

26 नवंबर को सुन्नी वक्फ बोर्ड फैसला इस बात का करेगा कि वो 5 एकड़ की जमीन लेगा या नहीं और अगर लेगा तो उसका क्या करेगा। सबसे बड़ी बात तो ये है कि पुनर्विचार याचिका में वो नहीं जाएगा। मुस्लिमों का एकधड़ा सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार याचिका की तैयारी कर रहा है तो उधर फैसले पर राम मंदिर ट्रस्ट के गठन को लेकर कवायद में तेजी आ गई है।

Leave a Reply

Next Post

होमगार्ड ड्यूटी घोटाला : करोड़ों रुपए की हेर-फेर के आरोप में नोएडा के पांच अधिकारी गिरफ्तार

शेयर करे नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में होमगार्डों की ड्यूटी लगाने के मामले में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के संबंध में नोएडा पुलिस की अपराध शाखा ने होमगार्ड विभाग के पांच अधिकारियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि ऐसा […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान