होमगार्ड ड्यूटी घोटाला : करोड़ों रुपए की हेर-फेर के आरोप में नोएडा के पांच अधिकारी गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में होमगार्डों की ड्यूटी लगाने के मामले में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के संबंध में नोएडा पुलिस की अपराध शाखा ने होमगार्ड विभाग के पांच अधिकारियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि ऐसा पता चला था कि ड्यूटी से नदारद रहने वाले होमगार्डों की फर्जी तरीके से हाजिरी लगाकर होमगार्ड विभाग के अधिकारियों ने करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनके स्तर से एक जांच करायी गई थी। जांच की रिपोर्ट दो माह पूर्व शासन को भेजी गई थी। शासन ने भी इस मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में 13 नवंबर को थाना सूरजपुर में होमगार्ड विभाग के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच पुलिस कर रही थी। इसी बीच, 18 नवंबर की रात को जिला कलेक्टर स्थित जिला होमगार्ड कमांडेंट के कार्यालय में आग लग गई जिससे उक्त घोटाले से संबंधित दस्तावेज नष्ट हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच कर रही अपराध शाखा ने वर्तमान संभागीय कमांडेंट एचजी राम नारायण चौरसिया, असिस्टेंट कंपनी कमांडर सतीश, प्लाटून कमांडर मोंटू तथा सतवीर और शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये लोग ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले होमगार्डों के मस्टररोल में हेरफेर कर उनका पूरा वेतन बैंक से निकाल लेते थे। 

Leave a Reply

Next Post

वन विभाग की सक्रियता से लगभग 70 लाख रूपए कीमत के दो हाथी दांतों की बरामदगी

शेयर करे संदिग्ध 11 अपराधियों से गहन पूछताछ रायपुर : प्रदेश के वन मंडल बलरामपुर के अंतर्गत परिक्षेत्र रघुनाथनगर स्थित वन खण्ड शंकरपुर में दो सप्ताह पूर्व एक नर दंतैल हाथी की मृत्यु हुई थी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अतुल शुक्ला से प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अपराधियों द्वारा […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल