आज हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद तय हो सकती है चारधाम यात्रा शुरू होने की तारीख

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

देहरादुन 16 जून 2021। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा कब से शुरू होगी, इस पर निर्णय बुधवार को उच्च न्यायालय में सुनवाई के बाद हो सकता है। कोविड 19 महामारी की रोकथाम में राज्य सरकार के प्रबंधों को लेकर एक जनहित याचिका पर न्यायालय में मंगलवार को सुनवाई है। राज्य सरकार को अदालत के सामने अपना पक्ष रखना है।

उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 274 नए संक्रमित मिले, 18 की मौत, 515 मरीज हुए ठीक न्यायालय चारधाम के कपाट खुलने के समय कोविड 19 महामारी की गाइडलाइन का कायदे से पालन न होने पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुका है। कोर्ट में मामला होने की वजह से ही सोमवार को प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा खोलने को लेकर अपने कदम पीछे खींचे। वरना सरकार ने चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के स्थानीय लोगों के लिए अपने-अपने जिलों में स्थित बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के सशर्त दर्शन की अनुमति दे दी थी। सभी यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य की गई थी।

कोविड कर्फ्यू पर निर्णय लेने वाली कमेटी ने इस संबंध में पर्यटन विभाग को अपने स्तर पर मानक प्रचालन प्रक्रिया जारी करने को कह दिया था। लेकिन सचिव पर्यटन ने जब यह बताया कि 16 जून को अदालत में सुनवाई है। सरकार ने निर्णय रोक दिया। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के कारण चारधाम यात्रा पर फैसला रोका गया है। उनियाल के मुताबिक, 16 जून के बाद चारधाम यात्रा के भावी स्वरूप तय होगा।

नई गाइड लाइन के साथ जल्द शुरू होगी चारधाम यात्रा 

बदरीनाथ विधानसभा के विधायक और देवस्थानम बोर्ड के सदस्य महेंद्र भट्ट का कहना है कि जल्दी चारधाम यात्रा शुरू कर दी जाएगी। यात्रा के लिए नई गाइड लाइन तैयार की जा रही है। विधायक ने कहा कि चारधाम यात्रा रूटों के व्यापारियों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उन्हें कुछ राहत देने के लिए मुख्यमंत्री से बात की है। कुछ शर्तों के साथ यात्रा को जल्दी खोल दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिले के 38 गांव ऐसे हैं, जो खतरे की जद में हैं। लेकिन पुनर्वास की श्रेणी में नहीं हैं, सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद उनको भी पुनर्वास की श्रेणी में रखा जाएगा।

जोशीमठ और पोखरी में भी जल्दी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि औली के जिस स्थान पर हेलीपैड बनाने की बात हुई थी, उसे स्थानीय खेल प्रेमियों के आग्रह पर खेल विभाग को हस्तांतरित किया जा रहा है। अब औली रोड पर हेलीपैड बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन देख ली गई है। उसका सर्वे भी किया जा चुका है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, गजेंद्र रावत, विनोद कनवासी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Next Post

पंजाब विधानसभा चुनाव: इस बार मुख्यमंत्री चेहरे के साथ लड़ेगी आम आदमी पार्टी, स्थानीय नेतृत्व को वरीयता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 16 जून 2021। पंजाब में 2022 में होने वाले विधानभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल मची है। पल-पल राज्य की राजनीति में समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भी राज्य में बदलते समीकरणों के हिसाब से […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान