सीकर में भीषण सड़क हादसे में चार की मौत, इलाज के लिए जयपुर जा रहे थे…तभी ट्रेलर के चपेट में आई कार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सीकर 28 अगस्त 2024। सीकर जिले के रींगस कस्बे के नजदीक नेशनल हाईवे 52 पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसा इतना भयंकर था कि ट्रेलर के नीचे दबने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं जिले के बगड़ निवासी परिवार के सदस्य अपनी मां को इलाज के लिए जयपुर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एनएच 52 पर रींगस नदी के पास अचानक कार पर पीछे से आ रहा ट्रेलर चढ़ गया। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को निकाल कर रींगस कस्बे के राज्यकीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची रींगस थाना पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर रींगस सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में नक्‍सलियों ने की एक और हत्‍या, पुलिस जवान के भाई को उतारा मौत के घाट

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बीजापुर 28 अगस्त 2024। नक्सलियों ने एक बार फिर मुखबिरी  के आरोप में एक ग्रामीण की हत्या कर दी। नक्सलियों ने पुलिस जवान के भाई को दिनदहाड़े धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने पिछले चार दिनों में तीन हत्या […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग