यूपी में खाली हाथ रह गईं मायावती, बोलीं- BJP ने षड्यंत्र रचकर सपा को कुछ सीटें जिताई

indiareporterlive
शेयर करे

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने राज्य में विधान सभा की 11 सीटों पर हुये उपचुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुल पाने का दोष भाजपा पर मढ़ते हुये गुरुवार को कहा कि भाजपा ने बसपा को एक भी सीट नहीं जीतने देने के लिये सपा को कुछ सीटों पर जिता दिया.

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने राज्य में विधान सभा की 11 सीटों पर हुये उपचुनाव में बसपा का खाता भी नहीं खुल पाने का दोष भाजपा पर मढ़ते हुये गुरुवार को कहा कि भाजपा ने बसपा को एक भी सीट नहीं जीतने देने के लिये सपा को कुछ सीटों पर जिता दिया. चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद मायावती ने इसे भाजपा का षड्यंत्र क़रार देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिये यह षड्यंत्र रचा गया.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, “विधानसभा आमचुनाव से पहले बसपा के लोगों का मनोबल गिराने के षडयंत्र के तहत भाजपा द्वारा इस उपचुनाव में सपा को कुछ सीटें जिताने और बसपा को एक भी सीट नहीं जीतने देने को पार्टी के लोग अच्छी तरह से समझ रहे हैं.” मायावती ने बसपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इनके इस षडयंत्र को नाकाम करने के लिए पूरे जी-जान से जरूर जुटेंगे.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में 11 सीट पर हुये उपचुनाव में भाजपा को सात, सपा को तीन और अपना दल को एक सीट मिली है. बसपा के क़ब्ज़े वाली जलालपुर सीट भी उपचुनाव में सपा उम्मीदवार ने जीत ली.

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी को 7 निर्दलीय विधायकों का समर्थन, खट्टर पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- जनता जूते मारेगी

शेयर करेनई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली पहुंच गए हैं. इस समय वह हरियाणा भवन में हैं यहां उनकी मुलाकात उन 7 निर्दलीय विधायकों से होगी जिन्होंने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है. ये सभी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे और हरियाणा के प्रभारी […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय