बीजेपी को 7 निर्दलीय विधायकों का समर्थन, खट्टर पेश कर सकते हैं सरकार बनाने का दावा, दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- जनता जूते मारेगी

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली पहुंच गए हैं. इस समय वह हरियाणा भवन में हैं यहां उनकी मुलाकात उन 7 निर्दलीय विधायकों से होगी जिन्होंने बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान किया है. ये सभी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे और हरियाणा के प्रभारी अनिल जैन से भी मिलेंगे. आपको बता दें कि अब तक 5 निर्दलीय विधायकों को समर्थन देने की बात सामने आ रही थी. इनमें गोपाल कांडा (सिरसा), चौधरी रणजीत चौटाला(रानिया), राकेश दौलताबाद(बादशाहपुर), नयनपाल रावत(पृथला), बलराज कुंडू(महम). इनमें बलराज कुंडू, नयनपाल रावत,सोमबीर सांगवान इन तीनों ने बीजेपी से टिकट न मिलने पर चुनाव से पहले पार्टी छोड़ी थी.  वहीं आज दोपहर तक दो और निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान (दादरी) और  धर्मपाल गोंदर (नीलोखेड़ी) जेपी नड्डा और अनिल जैन से मुलाक़ात करेंगे.  बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद चले गए हैं. उनका वहां अगले दो दिन रहने का कार्यक्रम है. इधर हरियाणा में सरकार बनाने की औपचारिकताओं पर चर्चा होगी. संभव है आज शाम तक खट्टर सरकार बनाने का दावा पेश कर दें. 

वहीं कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि बहुत से निर्दलीय उनके संपर्क में है. निर्दलीय विधायक जनादेश का सम्मान करें. जेजेपी को भी देरी नहीं करनी चाहिए.  जो निर्दलीय विधायक बीजेपी की तरफ जा रहे हैं वो अपने लिए कुआं खोद रहे हैं, अपना वोट बेच रहे हैं. जो भी समर्थन करेगा, सरकार में शामिल होगा जनता माफ नहीं करेगी,जूते मारेगी.

वहीं इन सब चर्चाओं के बीच जेजेपी की बैठक 2 बजे दिल्ली में होने जा रही है. जिसमें आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा. इससे पहले 11 बजे विधायकों की भी बैठक होगी. इसके बाद शाम 4 बजे के करीब दुष्यंत चौटाला प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. 

Leave a Reply

Next Post

बच्चों की कस्टडी और संरक्षकता में कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

शेयर करेनई दिल्ली: बच्चों की कस्टडी और संरक्षकता में कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. लंदन में रहने वाली सुलोचना रानी की याचिका पर यह नोटिस केंद्र को जारी किया गया है. याचिकाकर्ता […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह